ब्रेकिंग
‘दो आदमी आपस में मिले हुए हैं, JDU को खाने वाले हैं’, लालू के करीबी ने नीतीश-निशांत को किया आगाह; बोले- जागते रहो...✦MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट✦पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले बिहार के दो युवक गिरफ्तार, रिटायर्ड सेना जवान भी शामिल✦संजय झा का बड़ा बयान: ललन सिंह ने वही किया जो पार्टी के लिए सबसे बेहतर था, अनंत सिंह विवाद पर JDU ने दिया बड़ा संकेत✦बिहार MLC चुनाव से पहले JDU में खेला! अनंत सिंह के साथ ललन सिंह, नीरज कुमार के पीछे निशांत... सबसे बड़ा सवाल- किसके साथ है नीतीश का खेमा?✦‘दो आदमी आपस में मिले हुए हैं, JDU को खाने वाले हैं’, लालू के करीबी ने नीतीश-निशांत को किया आगाह; बोले- जागते रहो...✦MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट✦पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले बिहार के दो युवक गिरफ्तार, रिटायर्ड सेना जवान भी शामिल✦संजय झा का बड़ा बयान: ललन सिंह ने वही किया जो पार्टी के लिए सबसे बेहतर था, अनंत सिंह विवाद पर JDU ने दिया बड़ा संकेत✦बिहार MLC चुनाव से पहले JDU में खेला! अनंत सिंह के साथ ललन सिंह, नीरज कुमार के पीछे निशांत... सबसे बड़ा सवाल- किसके साथ है नीतीश का खेमा?

चार पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी, दो थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

Bihar Police News: वैशाली में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए एसपी शुभांक मिश्रा ने चार पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। कुमार संतोष रजक को महनार थाना, जबकि कुमारी बबीता को महिला थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

Bihar Police News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा ने जिले में पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए दो थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय से आदेश जारी किया गया है। सभी पदाधिकारियों को अविलंब अपने नव पदस्थापना स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।



जारी आदेश के अनुसार, पुलिस अवर निरीक्षक कुमार संतोष रजक, जो वर्तमान में अंचल पुलिस निरीक्षक राघोपुर के पद पर तैनात थे, उन्हें महनार थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, चुनाव कोषांग की गोपनीय शाखा में तैनात पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को अंचल पुलिस निरीक्षक राघोपुर की जिम्मेदारी दी गई है।



इसी क्रम में प्रभारी अभियोजन कोषांग एवं अतिरिक्त प्रभार कोर्ट सुरक्षा में तैनात पुलिस निरीक्षक यशोदानंद पांडे को नगर पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि महुआ थाना अनुसंधान इकाई में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक कुमारी बबीता को महिला थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।



गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले महनार थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह को वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने निलंबित कर दिया था। इसके बाद से महनार थानाध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था। अब कुमार संतोष रजक को इस पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद पदस्थापना पूरी कर दी गई है।



इसी तरह महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी को एक ऑडियो वायरल होने के मामले में निलंबित किया गया था। उनके निलंबन के बाद महिला थाने में भी थानाध्यक्ष का पद खाली था। अब पुलिस अवर निरीक्षक कुमारी बबीता को महिला थाना की कमान सौंपी गई है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता