ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

बिहार : हवसी दारोगा की कॉल रिकार्डिंग वायरल, महिला को कहा- मैंने तुम्हारा काम किया, अब तुम मेरा करो, रूम पर अकेले आओ, फिर...

SAMASTIPUR : बिहार पुलिस में तैनात एक दारोगा की कॉल रिकार्डिंग इंटरनेट पर वायरल हो गई है. इस वायरल ऑडियो में आरोपी दारोगा एक महिला से बहुत ही भद्दी-भद्दी बातें कर रहा है. बताय

बिहार : हवसी दारोगा की कॉल रिकार्डिंग वायरल, महिला को कहा- मैंने तुम्हारा काम किया, अब तुम मेरा करो, रूम पर अकेले आओ, फिर...
First Bihar
3 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार पुलिस में तैनात एक दारोगा की कॉल रिकार्डिंग इंटरनेट पर वायरल हो गई है. इस वायरल ऑडियो में आरोपी दारोगा एक महिला से बहुत ही भद्दी-भद्दी बातें कर रहा है. बताया जा रहा है कि दारोगा कई महिलाओं से इसी तरह दिन रात बात करता है और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता है. ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. दारोगा की काफी किरकिरी हो रही है.


मामला समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना जुड़ा है. इस थाने में तैनात दारोगा जयकृष्ण पांडेय का एक ऑडियो इंटरनेट पर लीक हो गया. जिसके बाद ये ऑडियो सोशल मीडिया और वहट्सएप्प ग्रुप में खुद शेयर किया जा रहा है. एक साथ 4-5 ऑडियो क्लिप सामने आये है, जसिमें दारोगा महिलाओं के साथ अश्लील बातें करता सुनाई दे रहा है और उन्हें मिलने के लिए अपने रूम पर अकेले में बुला रहा है.


विद्यापतिनगर थाना में तैनात दारोगा जयकृष्ण पांडेय की करतूत की वजह से विभाग को शर्मसार होना पड़ रहा है. आश्चर्य की बात यह है कि यह ऑडियो उस दिन का है जब उनकी तैनाती सीएम के समस्तीपुर दौरे को लेकर पीड़िता के गांव के पास ही की गई थी. पूरा मामला सामने आने के बाद आरोपित बचाव की मुद्रा में आ गए हैं. उनका कहना है कि वे अपने किसी रिश्तेदार से बात कर रहे थे. हालांकि वायरल आडियो में जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया गया है, वह एक रिश्तेदार से भी बातचीत के दौरान किया जाना चाहिए, इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं. फर्स्ट बिहार इस वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.




दरअसल 21 अगस्त को सीएम नीतीश कुमार समस्तीपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे. इसी दौरान विद्यापतिनगर थाना में तैनात दारोगा जयकृष्ण पांडेय की ड्यूटी भी लगाई गई. संयोग से इनकी तैनाती उसी गांव में हो गई, जहां महिला रहती है. यह महिला किसी एक केस में अभियुक्त है. जिसकी जांच भी जयकृष्ण कर रहे हैं.


वायरल ऑडियो में एसआइ महिला से कह रहा है कि सीएम का दौरा पूरा होने के बाद वह उसके घर पर आ जाए, जहां वह अपने और अपने दोस्त साथ संबंध बनाने को कह रहा है. महिला को अपने घर तक बुलाने के लिए यह शातिर उस महिला को केस में मदद पहुंचाने का प्रलोभन दे रहा है. इस दौरान वह खूब गंदी-गंदी बातें करता है.



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता