ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार में लालटेन नहीं, टॉर्च युग: सरकारी हॉस्पिटल में बत्ती गुल, फ्लैश लाइट की रोशनी में मंत्री ने लिया अस्पताल का जायजा

SAHARSA : बिहार में लालू-राबड़ी का लालटेन युग खत्म हुए लगभग डेढ़ दशक से ज्यादा समय हो गया. फिलहाल बिहार में डबल इंजन की सरकार है. लेकिन डबल इंजन की सरकार में सरकारी अस्पतालों की

बिहार में लालटेन नहीं, टॉर्च युग: सरकारी हॉस्पिटल में बत्ती गुल, फ्लैश लाइट की रोशनी में मंत्री ने लिया अस्पताल का जायजा
First Bihar
3 मिनट

SAHARSA : बिहार में लालू-राबड़ी का लालटेन युग खत्म हुए लगभग डेढ़ दशक से ज्यादा समय हो गया. फिलहाल बिहार में डबल इंजन की सरकार है. लेकिन डबल इंजन की सरकार में सरकारी अस्पतालों की हालत खस्ता है. यहां शुद्ध से बिजली भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है. इसकी बानगी बिहार के सहरसा जिले में देखने को मिली है. जहां बिहार सरकार के मंत्री के निरीक्षण के दौरान ही बिजली गुल हो गई और मंत्री जी को मोबाइल के फ़्लैश लाइट की रोशनी में ही अस्पताल का जायजा लेना पड़ा.


दरअसल गुरूवार को बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा सहरसा पहुंचे. सहरसा जिला के प्रभारी मंत्री होने के नाते जीवेश मिश्रा ने कई सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों का निरीक्षण किया. इस क्रम में मंत्री जीवेश मिश्रा सहरसा सदर हॉस्पिटल में भी जायजा लेने पहुंचे. इस दौरान हॉस्पिटल की बत्ती गुल हो गई. मंत्री जी हॉस्पिटल में दवा की सूची की फाइल चेक कर रहे थे. बिजली जाने के बाद मंत्री जीवेश मिश्रा को मोबाइल के फ़्लैश लाइट की रोशनी से ही काम चलाना पड़ा. 


बिहार में लालटेन नहीं, टॉर्च युग: सरकारी हॉस्पिटल में बत्ती गुल, फ्लैश लाइट की रोशनी में मंत्री ने लिया अस्पताल का जायजा


सदर अस्पताल के निरीक्षण में जितनी सारी गड़बड़ियां पाई गई कि मंत्री भी हैरान रह गए. बिजली जैसी मुलभुत सुविधाओं की कमी को देखते हुए मंत्री ने अस्पताल के प्रबंधक को जमकर फटकार लगाई और उन्होंने भविष्य में इस तरह की अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी.  निरीक्षण के क्रम में प्रभारी मंत्री ने देखा कि सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीज के बेड पर चादर तक नहीं था. 


बिहार में लालटेन नहीं, टॉर्च युग: सरकारी हॉस्पिटल में बत्ती गुल, फ्लैश लाइट की रोशनी में मंत्री ने लिया अस्पताल का जायजा


गौरतलब हो कि बिहार के सरकारी अस्पतालों में टॉर्च की रोशनी में ईलाज और ऑपरेशन करने को लेकर कई बार ख़बरें सामने आ चुकी हैं. हर बार सदर अस्पताल के प्रबंधक और सिविल सर्जन अपना बचाव कर निकल जाते हैं लेकिन इसबार तो मंत्री के सामने ही व्यवस्था की दम घुट गई. आलम ये रहा कि मरीज तो मरीज मंत्री को भी टॉर्च की रोशनी में ही अपना काम करना पड़ा. 


बिहार में लालटेन नहीं, टॉर्च युग: सरकारी हॉस्पिटल में बत्ती गुल, फ्लैश लाइट की रोशनी में मंत्री ने लिया अस्पताल का जायजा


इस घटना को लेकर जब मंत्री जीवेश मिश्रा से मीडियाकर्मियों ने बात की तो उन्होंने जवाब दिया कि सरकार हॉस्पिटल में थोड़ी बहुत कमी है. हालांकि पहले से स्थितियां बहुत हद तक ठीक हुई हैं. जो कमी है, उसमें सुधार किया जा रहा है. अगर दुबारा निरीक्षण में कोई कमी पाई जाती है तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता