ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार के सभी जिलों में कर्पूरी विद्यालय खोलेंगे कुशवाहा, बोले- पढ़ने, रहने और भोजन की फ्री सुविधा होगी

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियां एक से बढ़कर एक वादा कर रही हैं. किसानों, महिलाओं और बेरोजगारों के लिए तमाम वादें किये जा रहे हैं. रालोसपा प्रमुख और ग्रैंड डेमोक

बिहार के सभी जिलों में कर्पूरी विद्यालय खोलेंगे कुशवाहा, बोले- पढ़ने, रहने और भोजन की फ्री सुविधा होगी
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियां एक से बढ़कर एक वादा कर रही हैं. किसानों, महिलाओं और बेरोजगारों के लिए तमाम वादें किये जा रहे हैं. रालोसपा प्रमुख और ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायन्स के सीएम उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने भी युवाओं और बच्चों के भविष्य के लिए बड़ा एलान किया है.


'उपेंद्र है, तो उम्मीद है!' के अपने वचन पत्र में कुशवाहा ने कहा है कि "नवोदय-नेतरहाट विद्यालय की तर्ज पर बिहार के सभी जिलों में जननायक कर्पूरी विद्यालय खुलवाएंगे, जिसमें बच्चों को पढ़ने, रहने और भोजन की मुफ़्त आवासीय सुविधा होगी."


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अस्पतालों में गरीबों के लिए कोई इंतजाम नहीं है. लालू के समय भी पलायन हुआ, आज भी पलायन हो रहा है. 2-4 हजार की नौकरी ढूंढन के लिए लोगों दूसरे प्रदेशों में घूमते रहते हैं. वहां अपमानित होते हैं, मार खाते हैं, गाली खाते हैं. फिर भी जाते हैं, क्योंकि वहां जाना उनकी मजबूरी है."



उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "बिहार में नीतीश और लालू दोनों ने 15-15 साल राज किया है लेकिन दोनों ने राज्य के लोगों को निराश किया है. पढ़ाई लिखाई नाम की चीज पहले भी राज्य में नहीं थी और अब नीतीश कुमार के 15 साल शासन करने के बाद भी नहीं है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें