ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

बिहार के पूर्व मंत्री के घर छाया मातम, पहले मां की मौत; अर्थी उठते ही भाई ने भी तोड़ा दम

KATIHAR: बिहार के पूर्व मंत्री रहे दिवंगत विनोद कुमार सिंह घर बुधवार को गजब हो गया. कटिहार जिले के बड़ी बथना गांव में मंगलवार को उनकी मां का निधन हो गया. जिसके बाद बुधवार सुबह मां

बिहार के पूर्व मंत्री के घर छाया मातम, पहले मां की मौत; अर्थी उठते ही भाई ने भी तोड़ा दम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

KATIHAR: बिहार के पूर्व मंत्री रहे दिवंगत विनोद कुमार सिंह घर बुधवार को गजब हो गया. कटिहार जिले के बड़ी बथना गांव में मंगलवार को उनकी मां का निधन हो गया. जिसके बाद बुधवार सुबह मां बुधिया देवी की अर्थी निकाली गई. लेकिन अर्थी निकलते ही विनोद कुमार के भाई रामानंद सिंह ने भी दम तोड़ दिया. इसके बाद मां की अर्थी को बीच रास्ते में ही रोका गया. अब दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ ही किया जाएगा. मालूम हो कि बुधिया देवी प्राणपुर से BJP विधायक निशा सिंह की सास भी थी.


आपको बता दे पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत विनोद कुमार सिंह की मां एवं मौजूदा प्राणपुर विधायक निशा सिंह की सास 85 साल बुधिया देवी का निधन मंगलवार सुबह हुआ था. जहां आज यानी बुधवार को उनकी अर्थी घर से गांव के रास्ते पर पहुंची ही थी कि तभी बुधिया देवी के दूसरे बेटे रामानंद सिंह ने दम तोड़ दिया. रामानंद पेशे से वकील थे. 


उनकी मौत की खबर मिलेत ही मां बुधिया देवी की अर्थी बीच रास्ते ही रुक गई. जानकारी के अनुसार अब मां और बेटे की अर्थी एक साथ निकाली जाएगी और इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं और पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है. घटना की जानकारी मिलते ही राजनीतिक दल के नेताओं और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ विधायक निशा सिंह के आवास पर लगनी शुरू हो गई.

टैग्स