ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार के पंचायत और नगर निकाय शिक्षकों के वेतन में वृद्धि, EPF का भी मिलेगा लाभ

PATNA: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सरकार की ओर से तोहफा देने का सिलसिला जारी है. अब बिहार सरकार ने सूबे के 3.57 लाख पंचायत और नगर निकाय शिक्षकों के वेतन

बिहार के पंचायत और नगर निकाय शिक्षकों के वेतन में वृद्धि, EPF का भी मिलेगा लाभ
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सरकार की ओर से तोहफा देने का सिलसिला जारी है.  अब बिहार सरकार ने सूबे के 3.57 लाख पंचायत और नगर निकाय शिक्षकों के वेतन में 15 प्रतिशत की दर से 3000 से 4650 रुपए तक प्रति माह वेतन वृद्धि करने का फैसला किया है.

अप्रैल 2021 से मिलेगा लाभ

वेतन वृद्धि का लाभ शिक्षकों को 1 अप्रैल 2021 से मिलेगा. यानी विभिन्न स्तर के शिक्षकों को लगभग 27000 से 35650 रुपए प्रति माह वेतन भुगतान होगा. इसके अलावे शिक्षकों को ईपीएफ का लाभ मिलेगा. यह लाभ सितंबर 2020 से मिलेगा. सरकार ने साफ कर दिया है की प्रति माह 15 हजार रुपए पर सरकार 13 प्रतिशत ईपीएफ में यानी की 1950 रुपए अंशदान देगी. 

इसको लेकर शिक्षा विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज ने संकल्प पत्र जारी किया है. इसमें बताया गया है कि वेतन वृद्धि और ईपीएफ को जोड़ दिया जाए तो प्रतिमाह शिक्षक और पुस्स्तकालयाध्यक्ष को 20 प्रतिशत से अधिक लाभ होगा. बता दें कि 15 अगस्त को सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षकों को लेकर कई एलान किया था. कहा था कि इसको लेकर जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी. शिक्षक अपनी मांगों को लेकर कई बार प्रदर्शन और धरना दे चुके हैं.