ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार के पैक्स अध्यक्ष की यूपी में दर्दनाक मौत, भीषण सड़क हादसे में तीन की गई जान

BAGAHA: बिहार के बगहा के रहने वाले तीन लोगों की दर्दनाक मौत उत्तर प्रदेश में हो गई है। बिहार-यूपी की सीमा पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीनों की जान चली गई। घटना कुशीनगर के हाटा

बिहार के पैक्स अध्यक्ष की यूपी में दर्दनाक मौत, भीषण सड़क हादसे में तीन की गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: बिहार के बगहा के रहने वाले तीन लोगों की दर्दनाक मौत उत्तर प्रदेश में हो गई है। बिहार-यूपी की सीमा पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीनों की जान चली गई। घटना कुशीनगर के हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के जोलहनिया स्थित एनएच पर तेज रफ्तार गाड़ी कंटेनर की चपेट में आ गई। मृतकों में एक पैक्स अध्यक्ष शामिल है।


मृतकों की पहचान बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र के सोनखर निवासी सोनू यादव, नेपाली टोला के रहने वाले रोशन जायसवाल और मठिया के रहने वाले नईम अंसारी के तौर पर हुई है। नईम अंसारी मठिया का पैक्स अध्यक्ष है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात तीनों गोरखपुर से वापस बगहा लौट रहे थे। इसी दौरान कुशीनगर में यह हादसा हो गया।


तीनों ढाबे पर खाना खाने के बाद आगे बढ़े ही थे कि बगल से गुजर रहे कंटेनर का चक्का अचानक ब्लास्ट कर गया। इस घटना में पैक्स अध्यक्ष की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि कार सवार पैक्स अध्यक्ष समेत तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यूपी पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें