ब्रेकिंग
‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट

बिहार के नियोजित शिक्षकों के लिए आज से सक्षमता परीक्षा, सफल होते ही बन जाएंगे राज्यकर्मी

PATNA: बिहार के तीन लाख से अधिक नियोजित शिक्षकों के लिए आज से सक्षमता परीक्षा शुरू हो जाएगी। इस परीक्षा में सफल होने के बाद नियोजित शिक्षक भी स्थाई हो जाएंगे और उन्हें बीपीएससी से

बिहार के नियोजित शिक्षकों के लिए आज से सक्षमता परीक्षा, सफल होते ही बन जाएंगे राज्यकर्मी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के तीन लाख से अधिक नियोजित शिक्षकों के लिए आज से सक्षमता परीक्षा शुरू हो जाएगी। इस परीक्षा में सफल होने के बाद नियोजित शिक्षक भी स्थाई हो जाएंगे और उन्हें बीपीएससी से चयनीत शिक्षकों की तरह ही राज्यकर्मी का दर्जा मिल जाएगा। शिक्षक संघों के भारी विरोध के बीच सोमवार से सक्षमता परीक्षा शुरू हो जाएगी।


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सक्षमता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। राज्य के 9 जिलों के 52 कंप्यूटर परीक्षा केंद्रों पर दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। जिसमें शिक्षकों के लिए कंप्यूटर केंद्र पर प्रथम पाली में रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:30 बजे और गेट क्लोजिंग टाइम 9:30 बजे निर्धारित किया गया है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:30 तक होगी।


दूसरी पाली में कंप्यूटर केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम 01:30 बजे तथा गेट बंद 02:30 बजे हो जाएगा। परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से 05:30 बजे तक चलेगी। स्थानीय निकाय के 2,32,190 शिक्षकों ने परीक्षा का फॉर्म भरा है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने 9 जिलों के डीएम, एसपी, डीईओ को आवश्यक निर्देश दिए हैं। इन कंप्यूटर केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सशत्र पुलिस बल के साथ स्टैटिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।