ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

बिहार : भीषण रोड एक्सीडेंट में तीन की मौत, मरने वालों में दो महिलाएं शामिल, घर में मचा कोहराम

NAWADA : बिहार के नवादा जिले में भीषण सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है. अलग-अलग घटनाओं में इन तीनों की जान गई है. मरने वालों में दो महिलाएं शामिल है. हादसे के बाद मृतक

बिहार : भीषण रोड एक्सीडेंट में तीन की मौत, मरने वालों में दो महिलाएं शामिल, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा जिले में भीषण सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है. अलग-अलग घटनाओं में इन तीनों की जान गई है. मरने वालों में दो महिलाएं शामिल है. हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है.


पहली घटना नवादा शहर की है. जहां राजेंद्र नगर बिहार पटना बस स्टैंड के समीप टेम्पो पलटने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ऑटो पलटने से युवक जख्मी हो गया था. जिसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.


दूसरा घटना मेसकौर थाना क्षेत्र की है. जहां बाइक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान मिर्जापुर पंचायत के गुहिला गांव निवासी धिमाल चौहान की 55 वर्षीय पत्नी कुली देवी के रूप में हुई है. महिला घर से बाजार के लिए निकली थी. तभी ढिबरा गांव स्तिथ पुस्तकालय भवन के समीप बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.


तीसरा घटना जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र की है. यहां दो महिला को एक अनियंत्रित कार रौंद दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई. जबकि दूसरी घायल हो गई. बताया जा रहा है कि पकरीबरावां में मड़रा डुमरी सड़क पर गुलजारबाग के समीप गिरानी मांझी की पत्नी रातो देवी और बखोरी मांझी की पत्नी सरस्वती देवी को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया. घटना उस वक्त हुई जब दोनों महिलाएं घर के समीप बैठी थी. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता