ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

बिहार : नामांकन करने पहुंची मुखिया प्रत्याशी गई जेल, सात निश्चय योजना में 66 लाख खाने का आरोप

NAWADA : बिहार पंचायत चुनाव में अगले चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है. शनिवार को नवादा में मुखिया पद के अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला. दरअसल नामांकन दाखिल करान

बिहार : नामांकन करने पहुंची मुखिया प्रत्याशी गई जेल, सात निश्चय योजना में 66 लाख खाने का आरोप
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : बिहार पंचायत चुनाव में अगले चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है. शनिवार को नवादा में मुखिया पद के अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला. दरअसल नामांकन दाखिल कराने आई एक महिला प्रत्याशी चुनाव से पहले ही जेल चली गई. जिसके ऊपर सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना में 66 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा है.


मामला नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड का है. यहां शनिवार को माखर पंचायत से मुखिया पद के लिए नॉमिनेशन करने पहुंची पूर्व मुखिया शाहीन खातून को नामांकन से पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इनके ऊपर सीएम नीतीश के सात निश्चय योजना के 66 लाख रुपये के गबन का आरोप है. शाहीन खातून गुप्त रूप से छुपते छुपाते नामांकन का पर्चा भरने आई थी. लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.


बताया जा रहा है कि शाहीन खातून पिछले 4 सालों से फरार चल रही थी. वह माखर पंचायत की पूर्व मुखिया है. सात निश्चय योजना में  66 लाख रुपए गबन करने का आरोप है. अकबरपुर के पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी नौशाद आलम सिद्दीकी ने 14 नवंबर 2017 को उन पर अकबरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया था. आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 409 और 34 के तहत उनके खिलाफ कांड संख्या 257/2017 दर्ज है. तभी से वह फरार चल रही थी.


पूर्व मुखिया शाहीन खातून की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए अकबरपुर थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि माखर पंचायत की पूर्व मुखिया शाहीन खातून छुपकर नामांकन करने पहुंची थी. लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई. प्रखंड परिसर में पहुंचते ही पुलिस गुप्त रूप से उनके पीछे लग गई और नामांकन कार्य पूरा होने के बाद गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद शाहीन खातून को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता