ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

नालंदा में भीषण रोड एक्सीडेंट, नानी-नाती की दर्दनाक मौत, छठ पूजा में जा रहे थे रिश्तेदार के यहां

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां रहुई थाना इलाके के सोनसा गांव में एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. इस हादसे में नानी और नाती की मौत हो गई है. ना

नालंदा में भीषण रोड एक्सीडेंट, नानी-नाती की दर्दनाक मौत, छठ पूजा में जा रहे थे रिश्तेदार के यहां
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां रहुई थाना इलाके के सोनसा गांव में एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. इस हादसे में नानी और नाती की मौत हो गई है. नानी-नाती की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


घटना नालंदा जिले के रहुई थाना इलाके की है, जहां सोनसा गांव में स्टेट हाईवे-78 अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. इस भीषण रोड एक्सीडेंट में नानी-नाती की मौके पर ही मौत हो गई. 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुधा देवी अपने नाती सुभाष कुमार के साथ चेरो वृंदावन से अपने रिश्तेदार के यहां चैती छठ पूजा को लेकर जा रही थी. तभी रहुई के सोनसा गांव के सभी विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दिया, जिससे दोनों की मौत मौके पर ही हो गई. 


घटना की जानकारी मिलते ही रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया है. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता