ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

मुजफ्फरपुर में मेगा फूड पार्क खुलेगा, 400 करोड़ का निवेश होगा, 5 हजार को मिलेगा रोजगार

DELHI : केंद्र सरकार ने बिहार के मुजफ्फरपुर में एक मेगा फूड पार्क खोलने की मंजूरी दे दी है. दिल्ली में आज केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसका एला

मुजफ्फरपुर में मेगा फूड पार्क खुलेगा, 400 करोड़ का निवेश होगा, 5 हजार को मिलेगा रोजगार
First Bihar
3 मिनट

DELHI :  केंद्र सरकार ने बिहार के मुजफ्फरपुर में एक मेगा फूड पार्क खोलने की मंजूरी दे दी है. दिल्ली में आज केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसका एलान किया. मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में ये मेगा फूड पार्क बनाया जायेगा.


400 करोड का निवेश, 5 हजार को रोजगार
नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि असम चुनाव के दौरान बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने मांग की थी देश में खुल रहे दो मेगा फूड पार्क में से एक बिहार को मिलना चाहिए. केंद्र सरकार ने बिहार सरकार के इस आग्रह को स्वीकार कर लिया है. 


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में 78 एकड़ जमीन पर बनेगा. मेगा फूड पार्क को विकसित करने में 100 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे. वहीं इसमें 300 करोड़ रुपए का निवेश होगा. यानि कुल मिलाकर इसमें 400 करोड़ का निवेश होगा. मेगा फूड पार्क में 30 यूनिट लगेगी. इससे 5000 लोगों को रोज़गार मिलेगा. 



नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार ने मेगा फूड पार्क बनाने की मंजूरी दे दी है. ये प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू हो जायेगा. इसके लिए राज्य सरकार जमीन उपलब्ध करायेगी. दरअसल बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने मोतीपुर चीनी मिल की जमीन को अधिग्रहित किया था. उसी में ये फूड पार्क खुलेगा. बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने इसे बिहार के लिए शुभ बताते हुए बिहार की जनता की ओर से प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बधाई दी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें