ब्रेकिंग
मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...

बिहार में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 22 लोग डूबे, 1 बच्ची की लाश बरामद

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सिकरहना नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए हैं. स्थानीय लोगों ने नदी से 1 बच्ची का शव बरामद कर लिया है. जबकि 1 मह

बिहार में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 22 लोग डूबे, 1 बच्ची की लाश बरामद
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सिकरहना नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए हैं. स्थानीय लोगों ने नदी से 1 बच्ची का शव बरामद कर लिया है. जबकि 1 महिला समेत 5 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है 


हादसा शिकारगंज थाना के गोढ़िया गांव में हुआ जिसमें नाव पलटने से 22 लोग डूब गए. बताया जा रहा है कि गोढ़िया गांव के 20-25 की संख्या में लोग खर काटने नाव पर सवार होकर नदी के उस पार जा रहे थे. नदी के बीच धारा में पहुंचते ही पानी के तेज बहाव के कारण नाव पलट गयी. 


अबतक मिली जानकारी के अनुसार, 22 लोगों के डूबने की सूचना है. स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से अब तक बच्ची समेत 6 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. बच्ची की मौत हो चुकी है जबकि 1 महिला समेत 5 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. 


लापता लोगों की खोजबीन के लिए गोताखोरों को लगाया गया है. सिकरहना एसडीओ, डीएसपी सहित अनुमंडल के सभी पदाधिकारी घटना स्थल पर कैम्प कर रहे हैं. ग्रामीणों की भीड़ घाट पर उमड़ हुई है. सिकरहना के घाट पर अफरातफरी का माहौल बन गया है.