ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

किसान ने 20 बिहारी मजदूरों को बुलाने के लिए फ्लाइट का खरीदा टिकट, लॉकडाउन में भी भेजा था प्लेन से

PATNA: दिल्ली का एक किसान बिहारी मजदूरों को बुला रहा है, लेकिन ट्रेन का टिकट डेढ़ माह से पहले का नहीं मिल रहा है. ्अब उसने 20 मजदूरों के लिए हवाई जहाज का टिकट बुक किया

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: दिल्ली का एक किसान बिहारी मजदूरों को बुला रहा है, लेकिन ट्रेन का टिकट डेढ़ माह से पहले का नहीं मिल रहा है.  ्अब उसने  20 मजदूरों के लिए हवाई जहाज का टिकट बुक किया है. बिहार के मजदूर 27 अगस्त को दिल्ली जाएंगे. 

इसमें से कई मजदूर समस्तीपुर के रहने वाले हैं. समस्तीपुर से पटना लाने के लिए भी किसान ने गाड़ी की व्यवस्था कर दी है. जिसके बाद हवाई जहाज से सभी मजदूर मजदूरी करने जाएंगे. लॉकडाउन के दौरान भी ये किसान बिहार के 10 किसानों को हवाई जहाज से पटना भेजा था. अब हवाई जहाज से ही फिर बुला रहा है. इससे मजदूर भी काफी खुश है. 

मजदूरों से लगाव

किसान पप्पन सिंह ने कहा कि उन्हें मजदूरों से परिवार की तरह लगाव है. इनलोगों के साथ वह 15 साल से खेती कर रहे है. वह चाहते तो दिल्ली में भी मजदूरों की व्यवस्था कर सकते थे. लेकिन बिहारी मजदूरों से उनको खास लगाव है. इसलिए वह मजदूरों को बुला रहे हैं. जिससे उनको भी रोजगार मिल सके.  किसान का मशरूम का फसल तैयार हो गया है. ऐसे में वह ट्रेन के टिकट के लिए डेढ़ माह का इंतजार करना ठीक नहीं समझे. इंतेजार करने के चक्कर में अधिक का नुकसान हो जाएगा. ऐसे में किसान ने मजदूरों को बुलाने के लिए हवाई जहाज का 20 टिकट बुक कराया है.