ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

बिहार : 12 दारोगा और ASI पर लटकी तलवार, इन अधिकारियों को शोकॉज कर SP ने मांगा जवाब

KISHANGANJ : जिला पुलिस महकमे से जुड़ी इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. पुलिस कप्तान ने जिले के विभिन्न थानों में तैनात 12 दारोगा और जमादार को शोकॉज नोटिस भेजा है. एसपी कुमा

बिहार : 12 दारोगा और ASI पर लटकी तलवार, इन अधिकारियों को शोकॉज कर SP ने मांगा जवाब
First Bihar
2 मिनट

KISHANGANJ : जिला पुलिस महकमे से जुड़ी इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. पुलिस कप्तान ने जिले के विभिन्न थानों में तैनात 12 दारोगा और जमादार को शोकॉज नोटिस भेजा है. एसपी कुमार आशीष ने एसपी कुमार आशीष ने स्पष्टीकरण मांग करते हुए कहा है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इन पुलिस पदाधिकारियों पर कड़ा एक्शन लिया जायेगा.


किशनगंज एसपी कुमार आशीष ने 12 पुलिस पदाधिकारियों से जवाब तलब करते हुए शोकॉज नोटिस भेजा है. इन अफसरों पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है. पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इन्होंने जवाब नहीं दिया तो इनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जायेगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


एसपी कुमार आशीष  ने बताया कि अगस्त महीने में लंबित निष्पादित कांडों की समीक्षा के क्रम में अंतिम आदेश निर्गत किया जा चुका है. इसके बावजूद भी इन पुलिस पदाधिकारियों ने न्यायालय में अंतिम प्रपत्र समर्पित नहीं किया है. यह वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश को नहीं मानने के साथ साथ उनके अनुशासनहीनता को भी दर्शाता है.


जिन पुलिस पदाधिकारियों को शोकॉज किया गया है. उसमें टाउन थाना में तैनात दारोगा विनय कुमार उपाध्याय, राम लाल भारती, सरोज कुमार, शहनवाज खान, परवेज आलम, अखिल कुमार पासवान, अंजनी कुमार, प्रीतम रजक शामिल हैं. इसके अलावा जनार्दन राय, संजय आजाद, राघवेंद्र उपाध्याय, श्याम स्वरूप सिंह यादव शामिल हैं, ये सभी एएसआई हैं.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shabnam Khan

FirstBihar संवाददाता