ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

नए साल के पहले दिन बिहार में बड़ा हादसा, 5 लोगों की स्पॉट डेथ, घर में मचा कोहराम

KAIMUR : इस वक्त एक बड़ी खबर कैमूर जिले से सामने आ रही है, जहां नए साल के पहले दिन एक बड़ा हादसा हुआ है. भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की स्पॉट डेथ हो गई है. जबकि एक ड्राइ

नए साल के पहले दिन बिहार में बड़ा हादसा, 5 लोगों की स्पॉट डेथ, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR :  इस वक्त एक बड़ी खबर कैमूर जिले से सामने आ रही है, जहां नए साल के पहले दिन एक बड़ा हादसा हुआ है. भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की स्पॉट डेथ हो गई है. जबकि एक ड्राइवर इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना कैमूर जिले के कुदरा थाना इलाके की है, जहां एनएच-30 पर कैथीया के पास मैजिक और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई है. इस भीषण सड़क हादसे में मैजिक गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं. गाडी में बैठे 5 लोगों की मौत हो गई है. जबकि गाड़ी का ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.


घटनास्थल पर देर से पहुंची पुलिस के ऊपर स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया है. आक्रोशित लोग सड़क को जाम कर वरीय पदाधिकारी को बुलाने और मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. इतनी बड़ी घटना में पुलिस के विलंब से पहुंचने के कारण ग्रामीणों द्वारा पुलिस का जबरदस्त विरोध हो रहा है. 


ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि कोचस से मोहनिया जाने के दौरान एनएच-30 रोड पर कुदरा थाना क्षेत्र के कैथीया में मैजिक और ट्रैक्टर में भयंकर भिड़ंत हो गया, जिससे 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. चालक का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है. लोगों का आरोप है कि पुलिस इस रोड में पेट्रोलिंग नहीं करती है तभी 2 घंटे बीतने के बाद पुलिस प्रशासन पहुंचा. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता