ब्रेकिंग
ट्रेन में मोबाइल चलाते समय रहें सावधान... एक छोटी सी गलती पर कट सकता है चालान, 6 महीने तक हो सकती है जेल✦डेढ़ करोड़ के घोटाले मामले में 39 साल बाद आया फैसला, 73 साल के रिटायर जेई को कोर्ट ने ठहराया दोषी✦Bihar Teacher News : बिहार के 3 लाख शिक्षकों का इंतजार खत्म! इस दिन आएगी खाली स्कूलों की लिस्ट, महीने के लास्ट दिन मिलेगा मनपसंद स्कूल चुनने का मौका; जानिए पूरा शेड्यूल✦Bihar Crime News : बेंगलुरु से घर आया था 21 साल का संजीत, जन्मदिन की पार्टी के बहाने दोस्तों ने बुलाया; सुबह ईंट-भट्ठे के पास मिला अधजला शव✦बिहार के संस्कृत कॉलेजों के शिक्षकों-कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, नौकरी रहेगी बरकरार, तीन महीने में मिलेगा बकाया वेतन✦ट्रेन में मोबाइल चलाते समय रहें सावधान... एक छोटी सी गलती पर कट सकता है चालान, 6 महीने तक हो सकती है जेल✦डेढ़ करोड़ के घोटाले मामले में 39 साल बाद आया फैसला, 73 साल के रिटायर जेई को कोर्ट ने ठहराया दोषी✦Bihar Teacher News : बिहार के 3 लाख शिक्षकों का इंतजार खत्म! इस दिन आएगी खाली स्कूलों की लिस्ट, महीने के लास्ट दिन मिलेगा मनपसंद स्कूल चुनने का मौका; जानिए पूरा शेड्यूल✦Bihar Crime News : बेंगलुरु से घर आया था 21 साल का संजीत, जन्मदिन की पार्टी के बहाने दोस्तों ने बुलाया; सुबह ईंट-भट्ठे के पास मिला अधजला शव✦बिहार के संस्कृत कॉलेजों के शिक्षकों-कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, नौकरी रहेगी बरकरार, तीन महीने में मिलेगा बकाया वेतन

बिहार के हजारों डॉक्टरों के लिए बड़ी खुशखबरी, नीतीश सरकार ने 23 हजार रुपये बढ़ाया मानदेय

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. हाल ही में एक सप्ताह से अधिक समय तक हड़ताल पर रहे बिहार के हजारों जूनियर डॉक्टरों के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि नीतीश स

बिहार के हजारों डॉक्टरों के लिए बड़ी खुशखबरी, नीतीश सरकार ने 23 हजार रुपये बढ़ाया मानदेय
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. हाल ही में एक सप्ताह से अधिक समय तक हड़ताल पर रहे बिहार के हजारों जूनियर डॉक्टरों के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि नीतीश सरकार ने उनका मानदेय बढ़ा दिया है. बिहार सरकार के अपर सचिव कौशल किशोर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जूनियर डॉक्टरों मिलने वाले मानदेय में 23 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.


जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल टूटने के 11 दिन बाद नीतीश सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है. हम आपको बता दें कि जूनियर डॉक्टरों में मानदेय को लेकर भारी आक्रोश था जिसे लेकर वह 23 दिसंबर को हड़ताल पर चले गए थे. राज्य सरकार के अपर सचिव कौशल किशोर ने जारी आदेश में कहा है कि विभागीय संकल्प सं 0-524 ( 1 ) 09.05.2017 द्वारा पी जी में अध्ययनरत छात्रों के मानदेय का निर्धारण किया गया था. इस संकल्प द्वारा पीजी छात्रों के मानदेय का निर्धारण 3 साल पर किए जाने का प्रावधान बनाया गया था. इसी क्रम में राज्य के चिकित्सा/डेन्टल महाविद्यालय के पीजी में अध्ययनरत छात्रों के मानदेय 1 जनवरी 2020 से बढ़ाया जाता है. 


सरकार के अपर सचिव कौशल किशोर ने आदेश में कहा है कि 1 जनवरी 2020 से मानदेय की राशि फर्स्ट ईयर के पीजी छात्रों के लिए 68,545 रुपए दी जाएगी, इन्हें अब तक 50 हजार रुपये मिलते थे. सेकंड ईयर के पीजी छात्रों के लिए 75,399 रुपए दिए जायेंगे, इनलोगों को अब तक सरकार 55 हजार रुपये दे रही थी. फाइनल ईयर के पीजी छात्रों के लिए 82,938 रुपए हर महीने छात्रवृत्ति के रूप में दिए जायेंगे. इन्हें सरकार 60 हजार रुपए हर महीने दे रही थी.