ब्रेकिंग
‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ...

बिहार के जांबाज दारोगा को मिलेगा गृह मंत्री पदक, उत्कृष्टता के लिए किये जायेंगे पुरस्कृत

BEGUSARAI : आपराधिक मामलों की जांच में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए दिए जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री का पदक से बेगूसराय में पोस्टेड दारोगा वि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  आपराधिक मामलों की जांच में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए दिए जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री का पदक से बेगूसराय में पोस्टेड दारोगा विवेक भारती को सामंणित किया जायेगा. उत्कृष्टता के लिए उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा.


भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा कांडों के अनुसंधान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार के चार पुलिसकर्मी पदाधिकारियों का चयन केंद्रीय गृह मंत्री पदक 2020 के लिए किया गया है. जिसमें बेगूसराय के भी एक पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं.


मुख्यालय डीएसपी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि बेगूसराय जिला के रिफाइनरी ओपी प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक विवेक भारती को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस पदक से सम्मानित किया जाएगा. विवेक भारती को यह सम्मान फुलवरिया थाना में रहने के दौरान पांच नवम्बर 2018 को दर्ज थाना कांड संख्या 152/18 के त्वरित और उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए दिया जा रहा है.


5 नवम्बर 2018 को अपराधियों के एक गैंग ने फुलवरिया थाना क्षेत्र में फ्लिपकार्ट कंपनी के डिलीवरी एजेंट के गोदाम में लूटपाट किया था. जिसमें नगद समेत कई मोबाइल भी लूट लिए गए थे. सूचना मिलते ही विवेक भारती के नेतृत्व में फुलवरिया थाना की पुलिस एक्शन मोड में आ गई थी और त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटे गए मोबाइल और कैश के साथ अपराधियों को गिरफ्तार किया था.


आपको बता दें कि आपराधिक मामलों की जांच में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह पदक आयोजित की गई है. यह पदक उन पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलकर्मियों को दिया जाता है, जो अपने काम में असाधारण साहस का परिचय देते हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता