ब्रेकिंग
नेपाल में बाढ़ से 105 भारतीय पर्यटक लापता, 31 मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीनेपाल में डैम ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच DM का बड़ा आदेशगंडक के जलस्तर में बढोतरी की आशंका को लेकर अलर्ट, पश्चिम चंपारण में डीएम ने तटबंधों और घाटों का किया निरीक्षणजमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व विधायक प्रत्याशी भगत यादव गिरफ्तार, बेटा समेत कई आरोपी फरारछेड़खानी के आरोप में खंभे से बांधकर पिटाई! गया में भीड़ का ‘इंसाफ’, वायरल वीडियो से कानून-व्यवस्था पर सवालनेपाल में बाढ़ से 105 भारतीय पर्यटक लापता, 31 मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीनेपाल में डैम ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच DM का बड़ा आदेशगंडक के जलस्तर में बढोतरी की आशंका को लेकर अलर्ट, पश्चिम चंपारण में डीएम ने तटबंधों और घाटों का किया निरीक्षणजमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व विधायक प्रत्याशी भगत यादव गिरफ्तार, बेटा समेत कई आरोपी फरारछेड़खानी के आरोप में खंभे से बांधकर पिटाई! गया में भीड़ का ‘इंसाफ’, वायरल वीडियो से कानून-व्यवस्था पर सवाल

बिहार में मां-बेटा समेत पांच लोगों की डूबने से मौत, अलग-अलग हादसों में गई जान

NALANDA: बिहार में भले ही पिछले कुछ दिनों से मानसून थम गया है लेकिन राज्य की कई नदियां अब भी उफान पर हैं। नदियों के साथ साथ तमाम जल श्रोत पानी से लबालब भरे हुए हैं। ऐसे में लोगों क

बिहार में मां-बेटा समेत पांच लोगों की डूबने से मौत, अलग-अलग हादसों में गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में भले ही पिछले कुछ दिनों से मानसून थम गया है लेकिन राज्य की कई नदियां अब भी उफान पर हैं। नदियों के साथ साथ तमाम जल श्रोत पानी से लबालब भरे हुए हैं। ऐसे में लोगों को काफी सावधानी बरतने की जरुरत है बावजूद लोग अपनी जान से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं और असमय अपनी जान गवां रहे हैं।


ताजा मामला नालंदा से सामने आया है, जहां अलग अलग हादसों में मां-बेटे समेत पांच लोगों की जान डूबने से चली गई। तीन अलग थाना क्षेत्रों में ये हादसे हुए हैं। खुदागंज, नूरसराय और दीपनगर थाना क्षेत्र में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। पहली घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर की है, जहां आहर में बर्तन धोने के दौरान डूब रही मां को बचाने के चक्कर में मां-बेटे दोनों की जान चली गई।


दूसरी घटना नूरसराय के दरुआरा की है, जहां बकरी चराने गए शख्स की पइन में डूबने से मौत हो गई। रविवार को मृतक का शव पानी में तैरता मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। तीसरा मामला इसी थाना क्षेत्र के परमानंद बीघा का है, जहां नदी में भैंस को नहलाने के दौरान डूबने से किसान की जान चली गई।


वहीं चौथी घटना दीपनगर के महानंदपुर की है, जहां एक युवक का शव नदी में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।