ब्रेकिंग
गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उतारागेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा

बिहार के इन इलाकों में हो सकती है भारी बारिश, जानिए.. अपने जिले के मौसम का हाल

PATNA: मॉनसून की सक्रियता से सूबे के कई जिलों में पिछले दो तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने उमस और गर्मी से काफी राहत दी है। दो तीन दिनों से बारिश और

बिहार के इन इलाकों में हो सकती है भारी बारिश, जानिए.. अपने जिले के मौसम का हाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA:  मॉनसून की सक्रियता से सूबे के कई जिलों में पिछले दो तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने उमस और गर्मी से काफी राहत दी है। दो तीन दिनों से बारिश और बादलों के छाये रहने से अधिकतम तापमान नीचे आया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, मंगलवार से राज्य में बारिश की गतिविधियां कम होंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में गुरुवार से एक बार फिर से बारिश थम सकती है।


दरअसल, दो तीन दिनों से रूक रूक कर हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है हालांकि आज से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। मंगलवार को राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम भाग के कुछ जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पटना में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बूंदाबांदी की संभावना। 


सोमवार को राजधानी पटना समेत राज्य के 12 जिलों के 30 स्थनों पर भारी और हल्के से मध्य स्तर की बारिश हुई है। पटना सहित 22 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि और 9 जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई है। वहीं 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को नवादा, रोहतास, गया समेत कुछ जिलों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। आज पटना में बादल छाए रहेंगे और हल्की बुंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से बारिश पर फिर से ब्रेक लग सकता है। बता दें कि पिछले दो दिनों के दौरान पटना में सामान्य से 248 प्रतिशत अधिक बारिश हुई जबकि बिहार में सामान्य से 389 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।