ब्रेकिंग
Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: डेढ़ बीघा जमीन, फ्लैट और लाखों के जेवर… बिहार के इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: डेढ़ बीघा जमीन, फ्लैट और लाखों के जेवर… बिहार के इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश

बिहार के इन 12 जिलों में आज वज्रपात के साथ होगी बारिश,IMD ने जारी किया अलर्ट

PATNA : बिहार में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश के कोई संकेत नहीं है। लेकिन, आज मौसम विभाग के तरफ से जारी सूचना के मुताबिक 12 शहरों में मध्यम वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने आ

बिहार के इन 12 जिलों में आज वज्रपात के साथ होगी बारिश,IMD ने जारी किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश के कोई संकेत नहीं है। लेकिन, आज मौसम विभाग के तरफ से जारी सूचना के मुताबिक 12 शहरों में मध्यम वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने आसमानी बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की है।


दर्शन मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व इलाके के 12 जिलों में बुधवार यानी 16 अगस्त को मेक गर्जन बिजली चमकने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जिन जिलों में यह संभावना जताई गई है उन्हें मधेपुरा, सहरसा, कटिहा,  पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई और लखीसराय शामिल है। हालांकि, राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में आज वर्षा के संकेत नहीं हैं।  मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य में सक्रिय रूप से वर्षा की चेतावनी नहीं दी गई है। 


वहीं,  मंगलवार को कम वर्षा के साथ-साथ राज्य के सभी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। पटना में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रहा।  राज्य में सबसे अधिक तापमान 36. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो सबसे कम तापमान  32 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि औसत तापमान की बात करें तो 34 से 35 डिग्री के बीच रहा। 


इधर, मौसम विभाग के तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में प्रदेश के 18 जिलों में मध्यम से लेकर हल्की बारिश हुई है।  सोमवार की शाम से मंगलवार सुबह के बीच सबसे अधिक बारिश वैशाली में 49.5 मिलीमीटर हुई है।  इसके अलावा नालंदा में 34 और औरंगाबाद में 18.4 मिलीमीटर बारिश हुई।  जबकि राजधानी पटना के पश्चिमी इलाके में 13.7 मिलीमीटर, शेखपुरा में 12.8, कटिहार में 11.4, सारण में 6.2, जमुई में 4.5, बेगूसराय में 4 और समस्तीपुर में 2.8 मिलीमीटर के साथ हल्की वर्षा हुई है।  इसके अलावा बुधवार को दिन में भोजपुर, बक्सर, गया, सहरसा पूर्णिया और अरवल जिले में हल्की वर्षा दर्ज की गई है।