ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

बिहार के सदर अस्पताल के ICU वार्ड में मचा हड़कंप, जान बचाते भागे मरीज

BEGUSARAI: बिहार के बेगुसराय से खबर आ रही है जहां जिले के सदर अस्पताल में शुक्रवार की अहले सुबह अचानक भगदड़ मच गयी. बताया जा रहा है सदर हॉस्पिटल स्थित आईसीयू के बगल वाले डायलिस

बिहार के सदर अस्पताल के ICU वार्ड में मचा हड़कंप, जान बचाते भागे मरीज
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगुसराय से खबर आ रही है जहां जिले के सदर अस्पताल में शुक्रवार की अहले सुबह अचानक भगदड़ मच गयी. बताया जा रहा है सदर हॉस्पिटल स्थित आईसीयू के बगल वाले डायलिसिस कमरे में अचानक आग लग गई.  इससे डायलिसिस और ICU धुआं -धुआं हो गया. धुआं की वजह से मरीज और परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने अपने अपने मरीजों को ICU कमरे से निकाल कर जान बचाई.


आग लगने की वजह  शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. इस शॉट सर्किट से डायलिसिस रूम में एक मशीन से आग की चिंगारी निकलने लगी. और आग पकड़ लिया. गनीमत रही कि उस समय डायलिसिस कमरे में कोई भी मरीज मौजूद नहीं था, नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था. लेकिन डायलिसिस रूम के बगल में आईसीयू में लगभग एक दर्जन मरीजों का इलाज चल रहा है.


मिली जानकारी के अनुसार आग को पहले मरीज के परिजनों ने देखा. जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर को आग लगने की जानकारी दी. उसके बाद मौके पर मौजूद डॉक्टर नवीन कुमार और मरीज के परिजन वहां पहुंचे और डायलिसिस रूम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और किसी तरह आग पर काबू पाया. लेकिन धुवां के कारण वहां मौजूद मरीजों का दम घुटने लगा. उसके बाद किसी तरह सभी मरीजों को भी परिजनों की सहायता से बाहर निकाल लिया गया. फिलहाल हॉस्पिटल में मौजूद चिकित्सकों और मरीज के परिजनों ने आग पर काबू पा लिया गया. और सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान पर रखने की तैयारी की जा रही है.

टैग्स