ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पंचायत चुनाव के दौरान पीठासीन पदाधिकारी की पिटाई, ग्रामीणों ने दौड़ाया... पुलिस खड़ी रही

GAYA : पंचायत चुनाव के दौरान आज गया से भी हंगामे की खबर है. गया जिले के अहियापुर मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने पीठासीन पदाधिकारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है. इस दौरान पुलिस मूकदर्शक ब

पंचायत चुनाव के दौरान पीठासीन पदाधिकारी की पिटाई, ग्रामीणों ने दौड़ाया... पुलिस खड़ी रही
First Bihar
3 मिनट

GAYA : पंचायत चुनाव के दौरान आज गया से भी हंगामे की खबर है. गया जिले के अहियापुर मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने पीठासीन पदाधिकारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है. इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही. दरअसल पंचायत चुनाव के चौथे चरण में आज गया जिले के कोच प्रखंड में मतदान था. कुरमवाँ पंचायत के अहियापुर स्थित मतदान केंद्र संख्या 141 पर ग्रामीणों ने पीठासीन पदाधिकारियों की पिटाई कर दी.


इस मतदान पर वोटिंग की रफ्तार धीमी थी, जिसे लेकर लोग आक्रोशित हो गए. वहां उपस्थित पुलिस पदाधिकारी से कहकर पीठासीन पदाधिकारी के पद पर कार्यरत शेरघाटी प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक को बाहर निकलवाया. जिसके बाद दर्जनों युवकों ने मिलकर शिक्षक कमलेश कुमार चौधरी की लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी. काफी मशक्कत के बाद शिक्षक को भीड़ से बाहर निकाला गया. जिसके बाद सूचना पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने पूरे मामले को शांत करवाया.


इधर पूरे घटना क्रम को लेकर पीठासीन पदाधिकारी ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा की उनके द्वारा ग्रामीण महिलाओं को मतदान के तरीके के बारे में बताया जा रहा था, जिसमें मतदाताओं को अपने प्रत्याशी के चिह्न की पहचान कर मत देने की बात कही गयी. लेकिन इसको ग्रामीणों व प्रत्याशियों ने पक्षपात का रवैया बताते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया.


वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों ने कहा कि सुबह दस बजे से मतदाताओं की कतार लगी हुई है. लेकिन मतदानगति धीमी होने के कारण कड़ी धूप में घण्टों महिला पुरूष वृद्ध जवान सभी मतदाताओं को इंतेजार करना पड़ रहा है. कई बार कहने के बाद भी मतदान गति जस की तस रही जिसके बाद ग्रामीणों के प्रतिक्रियात्मक कार्यवायी का कोपभाजन मतदान कर्मी को बनना पड़ा. 


वहीं इस पूरे घटनाक्रम में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी की भूमिका संदिग्ध रही जिन्होंने पहले तो पीठासीन पदाधिकारी को मतदान केंद्र से बाहर निकालकर भीड़ के हवाले कर दिया और उन्हें पीटने का इंतजार करते रहे. जब पदाधिकारी की जमकर पिटाई ग्रामीणों द्वारा की गई तब पुलिस पदाधिकारी बीच बचाव को पहुंचे. जिसके बाद बाहर से पुलिस बल को बुलाया गया. जब तक पीठासीन पदाधिकारी पिटाई करने वाले ग्रामीण फरार हो गए.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Purushottam Kumar

FirstBihar संवाददाता