ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरल

जल जमाव से पीड़ित लोगों का हाल जानने पटना की सड़कों पर उतरे DGP गुप्तेश्वर पांडेय, लोगों से पूछा हाल

PATNA: राजधानी के कई इलाके अभी भी भीषण जल जमाव से प्रभावित हैं. शहर के कई निचले इलाकों में अभी भी कई घरों से बारिश का पानी नहीं निकल पाया है जिससे लोग खासा परेशान हैं. सरकार की तमाम कोशिशों के बाद

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

PATNA: राजधानी के कई इलाके अभी भी भीषण जल जमाव से प्रभावित हैं. शहर के कई निचले इलाकों में अभी भी कई घरों से बारिश का पानी नहीं निकल पाया है जिससे लोग खासा परेशान हैं. सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी लोगों को अभी तक राहत नहीं मिल पायी है. ऐसे में सूबे के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय लोगों का हाल जानने सड़क पर उतरे हैं.

डीजीपी ने राजधानी के कदमकुआं इलाके का दौरा किया है और लोगों से हाल चाल पूछा है. इस दौरान गुप्तेश्वर पांडेय ने खासकर जल जमाव से प्रभावित लोगों की परेशानियों के बारे में उनसे बात की और उनकी समस्याओं को जल्द दूर करने का भरोसा दिया.

बता दें कि पटना में भीषण जल जमाव को लेकर सत्ताधारी दल के दोनों घटकों बीजेपी और जेडीयू के नेताओं के बीच भी जमकर बयानबाजी हो रही है और नेता एक दूसरे के खिलाफ जल जमाव को लेकर आरोप मढ़ रहे हैं.