ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

सीएम नीतीश ने किया बड़ा एलान, हर महीने अनाथ बच्चों को बिहार सरकार देगी 1500 रुपये

PATNA : बिहार कोरोना महामारी की मार झेल रहा है. इस महामारी में अब तक हजारों लोगों की जान चली गई है. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा एलान किया है. सीएम नीतीश

सीएम नीतीश ने किया बड़ा एलान, हर महीने अनाथ बच्चों को बिहार सरकार देगी 1500 रुपये
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार कोरोना महामारी की मार झेल रहा है. इस महामारी में अब तक हजारों लोगों की जान चली गई है. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा एलान किया है. सीएम नीतीश ने कोरोना काल में अनाथ बच्चों को 1500 रुपये हर महीने देने का एलान किया है. 


रविवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि बिहार सरकार 'बाल सहायता योजना' अंतर्गत अनाथ बच्चों को हर महीने 1500 रुपये देगी. सीएम ने कहा कि ये राशि उन बच्चों को दी जाएगी, जो कोरोना काल में अनाथ हुए हों. उनके माता या पिता में से किसी की मौत कोरोना संक्रमण से हुई हो.


सीएम ने नीतीश कुमार बताया कि "जिन अनाथ बच्चे-बच्चियों के अभिभावक नहीं हैं, उनकी देखरेख बालगृह में की जाएगी। ऐसे अनाथ बच्चियों का कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता पर नामांकण कराया जाएगा।"


सीएम ने ट्वीट किया कि "वैसे बच्चे-बच्चियों जिनके माता पिता दोनो की मृत्यु हो गई, जिनमें कम से कम एक की मृत्यु कोरोना से हुई हो, उनको 'बाल सहायता योजना' अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1500 रू0 प्रतिमाह दिया जाएगा।"



टैग्स