ब्रेकिंग
मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण

बिहार के चार लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत, परिजनों में मचा हड़कंप

DESK : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल के हावड़ा से आ रही है, जहां चार बिहारियों की शराब पीने से मौत हो गई। जब लोगों को इसकी जानकारी मिली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान

बिहार के चार लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत, परिजनों में मचा हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

DESK : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल के हावड़ा से आ रही है, जहां चार बिहारियों की शराब पीने से मौत हो गई। जब लोगों को इसकी जानकारी मिली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।  मृतकों की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर सुकसेना गांव के रहने वाले 53 साल के राजेश्वर राय, नगरा थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव के 35 साल के कामेश्वर राय, अमनौर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर के रहने वाले 43 साल के साहेब राय और छपरा शहर के त्रिभुवन शाह के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक़, ये लोग ठेके पर शराब पीने आए थे और इनकी मौत हो गई। 



सूचना मिलते ही मृतक कामेश्वर राय के परिजन कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, मढ़ौरा प्रखंड के मुबारकपुर सुकसेना गांव के राजेश्‍वर राय की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि राजेश्‍वर राय हावड़ा जिला के धर्मोताला थानाक्षेत्र गजानन बस्ती में रहकर मजदूरी करते थे। उसके दोस्तों ने उन्हें शराब का ऑफर दिया, जिसके बाद वे लोग ठेके पर गए। शराब पीते ही एक-एक कर उनकी तबीयत खराब होने लगी। 



हैरानी की बात ये है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद बिहार के लोग दूसरे राज्यों में जाकर शराब पीते हैं। दरअसल, ये पहला मामला नहीं है, जब शराब पीने से किसी की मौत हुई हो, बल्कि ज़हरीली शराब से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 

टैग्स