ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

बेगूसराय में तीन लड़के गंगा नदी में डूबे, दो की मौत, घर में मचा कोहराम

BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. यहां गंगा नदी में नहाने के दौरान तीन लड़के गंगा नदी में समा गए. इन तीनों में से दो की मौत हो गई है. जब

बेगूसराय में तीन लड़के गंगा नदी में डूबे, दो की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. यहां गंगा नदी में नहाने के दौरान तीन लड़के गंगा नदी में समा गए. इन तीनों में से दो की मौत हो गई है. जबकि तीसरे को सही सलामत गंगा नदी से बाहर निकाल लिया गया है. उधर, मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. परिजनों में चीख पुकार मची हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र की है. यहां बलिया प्रखंड के तुलसी टोला बांध के के समीप की है. बताया जा रहा है कि गंगा के पानी में नहाने के लिए तीनों दोस्त गए थे. जिसमें नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने से  2 छात्र की डूबकर मौत हो गई. वही काफी खोजबीन के बाद एक छात्र का शव बरामद किया है.


दूसरा छात्र की खोजबीन जारी है. फिलहाल दूसरे छात्र की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है. वहीं इस घटना के बाद उस जगह अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. वहीं बलिया थाने के पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर कैंप कर रही है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता