ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

दुल्हन के भाई की मौत से कोहराम, रोड एक्सीडेंट में गई जान

BEGUSARAI : बेगूसराय से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक बहन की डोली उठने से पहले उसके इकलौता भाई की अर्थी उठ गई. बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में दुल्हन के भाई की मौत हो

दुल्हन के भाई की मौत से कोहराम, रोड एक्सीडेंट में गई जान
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक बहन की डोली उठने से पहले उसके इकलौता भाई की अर्थी उठ गई. बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में दुल्हन के भाई की मौत हो गई. इस घटना के बाद से शादी-विवाह के घर में मातम पसरा हुआ है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.


घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा पटेल चौक के समीप की है. मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवास नया टोला के रहने वाले राजेश कुमार महतो के 14 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है. जबकि इस एक्सीडेंट में एक और युवक बुरी तरह जख्मी बताया जा रहा है. घायल युवक की पहचान संजीत महतो के 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है.


बताया जाता है कि रवि कुमार कोचिंग से पढ़कर लौट रहा था. उसी दौरान सोनू उसको साइकिल पर बैठा कर अपने घर आ रहा था. तभी तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पीछे से साइकिल में जबरदस्त टक्कर मार दी. इस हादसे में रवि और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों को उठाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रवि की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि सोनू की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है. 


वहीं इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों ने इसकी सूचना बरौनी थाने की पुलिस को दी. मौके पर बरौनी थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 


मृतक रवि के परिजनों ने बताया कि वह घर का इकलौता चिराग था और मार्च में इसकी बहन की शादी थी. शादी को लेकर रवि काफी खुश था. परिजनों ने यह भी बताया कि रवि के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता