ब्रेकिंग
बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलबिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरल

लॉकडाउन में आर्केस्ट्रा का आयोजन, बार बालाओं ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

AURANGABAD : बिहार में लगातार लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. ताजा मामला औरंगाबाद जिले का है, जहां बार बालाओं के ठुमके का वीडियो सामने आया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़

 लॉकडाउन में आर्केस्ट्रा का आयोजन, बार बालाओं ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में लगातार लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. ताजा मामला औरंगाबाद जिले का है, जहां बार बालाओं के ठुमके का वीडियो सामने आया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सैकड़ों लोग नर्तकियों के डांस का आनंद लेते नजर आ रहे हैं. वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है.


वायरल वीडियो औरंगाबाद जिले के उपहारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बुधई खुर्द गांव में भुनेश्वर पासवान की बेटी की शादी थी. इसी शादी में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो इसी शादी का है. वायरल वीडियो में लड़कियां डीजे पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं.


वायरल वीडियो में सैंकड़ों की संख्या में लोग इस डांस कार्यक्रम का मजा भी ले रहे हैं. मगर न तो किसी के चेहरे पर मास्क है और न ही सोशल डिस्टन्सिंग का ख्याल ही रखा गया है. हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. मगर वायरल होने के बाद इस वीडियो की जब जानकारी ली गयी तब पता चला कि यह वायरल उपहारा थाना क्षेत्र के बुधई खुर्द गांव का है, जहां भुनेश्वर पासवान के बेटी के बरात में इस डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.


वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. उपहारा थाना की पुलिस ने कहा है कि वायरल वीडियो की पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता