ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बिहार: बीच रास्ते में बॉयफ्रेंड के साथ भागी दुल्हन, दूल्हे को बोलकर गई... 'आप गाड़ी में बैठिये, मैं शौच से आती हूं'

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद में एक ऐसी घटना हुई है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. दरअसल मायके से विदा होकर ससुराल जा रही एक दुल्हन बीच रास्ते में ही प्रेमी के साथ फरार हो गई.

बिहार: बीच रास्ते में बॉयफ्रेंड के साथ भागी दुल्हन, दूल्हे को बोलकर गई... 'आप गाड़ी में बैठिये, मैं शौच से आती हूं'
First Bihar
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद में एक ऐसी घटना हुई है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. दरअसल मायके से विदा होकर ससुराल जा रही एक दुल्हन बीच रास्ते में ही प्रेमी के साथ फरार हो गई. पति गाड़ी में ही बैठकर इंतजार करता रह गया लेकिन दुल्हन लौट कर आई है. मामला सामने आने के बाद औरंगाबाद पुलिस फरार दुल्हन की तलाश में जुट गई है.


घटना औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना की है, जहां मायके से विदा होकर ससुराल जा रही एक दुल्हन बीच रास्ते में ही पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ भाग गई. बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले ही मदनपुर थाना के सिंदुआरा गांव में महिला की शादी हुई थी. शादी के बाद वह ससुराल गई थी. ससुराल में एक सप्ताह रहने के बाद वह वापस अपने मायके आ गई. उसके साथ पति भी ससुराल गया. वहां उसकी ठीक-ठाक खातिरदारी भी हुई. 


दो-चार दिन मायके में रहने के बाद महिला का गौना कराया गया. उसका पति गौना कराकर जब उसे ससुराल ले जा रहा था. तब वह महिला बीच रास्ते में शिवगंज पेट्रोल पंप के शौच के बहाने गाड़ी रोकने के लिए बोली. पत्नी की बात सुनकर पति ने ड्राइवर से बोलकर गाड़ी को रुकवाया. महिला शौच की बात बोलकर गाड़ी से नीचे उतर गई. लेकिन वह वापस नहीं आई. महिला अचानक से गायब हो गई. काफी देर बाद जब पति को शक हुआ तो वह भी गाड़ी से नीचे उतरा और पत्नी की खोजबीन में जुट गया. उसकी पत्नी आसपास कहीं भी नहीं मिली. उसे शक हुआ कि उसकी पत्नी किसी गैर के साथ फरार हो गई. 


इस घटना को पीड़ित दूल्हे ने संबंधित थाने में शिकायत डार्क कराई है. शिकायत में उसने लिखा है कि 21 अप्रैल को बड़ी धूमधाम से बालूगंज (डुमरी) की रहने वाली लड़की से शादी हुई थी. लिखित आवेदन में कहा गया है कि दुल्हन किसी दूसरे व्‍यक्ति के साथ भाग गई है. 


बहरहाल ये मामला सामने आने के बाद औरंगाबाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. उधर दूसरी ओर इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है. किसी का कहना है कि युवती का पहले से प्रेम संबंध चल रहा था. इस कारण ही वह फरार हुुुई है. लड़की जिसकेे साथ फरार हुई उसके साथ पहले से उसकी बातचीत हुई होगी. इस कारण जिस टेंपो से वह आ रही थी, उसके पीछे-पीछे दूसरा टेंपो भी आ रहा था.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता