ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार के अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, मानदेय बढ़ाने के फैसले पर कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 8 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार के अतिथि शिक

बिहार के अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, मानदेय बढ़ाने के फैसले पर  कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 8 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार के अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य सरकार ने गेस्ट फैकल्टी के मानदेय बढ़ाने के फैसले पर मुहर लगा दी है.


मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की इस अहम बैठक में कुल 8 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार के विभिन्न महाविद्यालयों और यूनिवर्सिटी में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी पर मुहर लगी है. इनकी नियुक्ति के लिए गठित होने वाली चयन समिति और इनकी नियुक्ति संबंधित सेवा शर्त में संसोधन की स्वीकृति मिली है. 


इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के कबाड़ की गाड़ियों को बेचने के लिए ई टेंडर मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉरपोरेशन की गठन पर स्वीकृति मिली है. मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना की स्वीकृति दी गई है. प्रत्येक जिला मुख्यालय में वृद्ध जनों के लिए 100 बेड, अनुमंडल में 50 बेड के 6950 आवासन क्षमता वाले आश्रय स्थल की स्वीकृति दी गई है.


इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग में 32 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग में विधि पदाधिकारी का एक पद, बिहार तकनीकी सेवा आयोग में राज्य पत्र और राजपत्रित 28 पद और बिहार सूचना आयोग में तीन वाहन चालक के पद किन स्वीकृति दी गई है.


आपको बता दें कि बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद की इससे पिछली बैठक में नौकरी का पिटारा खुला था. राज्य के विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर बहाली की स्वीकृति मिली थी. गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग के आलावा पटना मेट्रो में भी बहाली की स्वीकृति मिली थी. राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 5800 से अधिक पदों को सृजित करने की स्वीकृति दी थी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें