ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

आरा में भीषण रोड एक्सीडेंट, मां-बेटे की दर्दनाक मौत, एक शख्स हॉस्पिटल में भर्ती

ARA : इस वक़्त एक ताजा खबर आरा से सामने आ रही है. एक भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना में एक अन्य शख्स बुरी तरह जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए भर

आरा में भीषण रोड एक्सीडेंट, मां-बेटे की दर्दनाक मौत, एक शख्स हॉस्पिटल में भर्ती
First Bihar
3 मिनट

ARA : इस वक़्त एक ताजा खबर आरा से सामने आ रही है. एक भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना में एक अन्य शख्स बुरी तरह जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.


घटना भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र की है, जहां सियाडीह गांव के एक भीषण रोड एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है जिनकी मौत हुई है, वे दोनों मां-बेटे हैं. इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि बाइक और सफारी गाड़ी में आमने-सामने की टक्कर हुई है, जिसमें दोनों की जान गई है. 


घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक अन्य शख्स भी घायल हो गया है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उधर मौत की सूचना मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


मृतकों की पहचान आयर थाना क्षेत्र के भेडरी निवासी टेगारी राम की 40 वर्षीया पत्नी आशा देवी और उसके 25 वर्षीय पुत्र बितेश कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि इलाज के लिए आरा लाने के क्रम में पीरो थाना क्षेत्र के पकवा टोला निवासी कमलेश राम का 16 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार की भी मौत हो गई है. 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका आशा देवी अपनी भतीजी की शादी में भाग लेने के लिए बहरी महादेव मंदिर गई थी. शाम में वह अपने पुत्र एवं भांजे के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर पीरो के बाहरी महादेव मंदिर से अपने गांव भेडरी जा रही थी. इसी बीच चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव के समीप अनियंत्रित टाटा सफारी वाहन ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण तीनों की मौत हो गई. 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता