ब्रेकिंग
बूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेराबूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेरा

बिहार के 6 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, पटना में भी बरसेंगे मेघ

PATNA : खबर मौसम से जुड़ी हुई। राजधानी पटना समेत आज बिहार के लगभग 17 जिलों में बारिश के आसार हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर बिहार के बाद दक्षिणी भागों में अपना असर दिखा रहा है। पि

बिहार के 6 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, पटना में भी बरसेंगे मेघ
Editor
2 मिनट

PATNA : खबर मौसम से जुड़ी हुई। राजधानी पटना समेत आज बिहार के लगभग 17 जिलों में बारिश के आसार हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर बिहार के बाद दक्षिणी भागों में अपना असर दिखा रहा है। पिछले दिनों भारी गर्मी झेल चुके दक्षिणी भाग के कुछ जगहों पर मानसून की वर्षा ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है लेकिन आर्द्रता बढ़ने से उमस बढ़ गई है।


आज यानी गुरुवार को बिहार के 17 जिलों में बिजली चमकने और मेघ गर्जन के साथ–साथ उत्तरी बिहार के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी गई है। 


पटना में भी बुधवार को अशोक राजपथ व गंगा के आसपास के इलाके में झमाझम बारिश हुई जबकि शहर के अन्य हिस्सों में बादल छाये रहे। सूबे में रोहतास का इलाका अब भी गर्मी झेल रहा है। उत्तर बिहार में पिछले 24 घंटे में बारिश थोड़ी कम हुई है। मानसून सक्रिय होने के बावजूद पटना में अब तक बहुत खास बारिश नहीं हो पाई है लेकिन मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिनों में बारिश जोर पकड़ सकती है।