ब्रेकिंग
Bank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेल

बिहार के 4 बड़े शहरों में बनेगा रिंग रोड, केंद्र सरकार ने प्रोजेक्ट पर दी सहमति

PATNA : बिहार के लिए सड़क के लिहाज से एक और अच्छी खबर है। प्रदेश के 4 बड़े शहरों में रिंग रोड बनाने पर केंद्र की मोदी सरकार ने सहमति दे दी है। बिहार सरकार के प्रस्ताव को हरी झ

बिहार के 4 बड़े शहरों में बनेगा रिंग रोड, केंद्र सरकार ने प्रोजेक्ट पर दी सहमति
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार के लिए सड़क के लिहाज से एक और अच्छी खबर है। प्रदेश के 4 बड़े शहरों में रिंग रोड बनाने पर केंद्र की मोदी सरकार ने सहमति दे दी है। बिहार सरकार के प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए केंद्र सरकार ने एनएचएआई को गया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में रिंग रोड के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार करने के कहा है। रिंग रोड का प्रस्ताव  लेकर राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान पथ निर्माण मंत्री ने चारों शहरों में रिंग रोड के निर्माण की जरूरत बताई। 


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई बैठक के बाद पथ निर्माण मंत्री ने बताया है कि पटना के अलावा राज्य के कई प्रमुख शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या के कारण आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी पक्ष को उन्होंने केंद्रीय मंत्री के सामने रखा था जिसके बाद बिहार के प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई करने का निर्देश एनएचएआई के अध्यक्ष को दिया गया है।


इतना ही नहीं राज्य में समय से पीछे चल रही सड़क परियोजनाओं की निगरानी केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग परिवहन मंत्रालय ने शुरू कर दी है। खासकर ऐसी परियोजनाएं जिनका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, उसे पूरा करने के लिए मंत्रालय के सचिव खुद निगरानी करेंगे। एनएचएआई बिहार के अधिकारियों के साथ वे हर महीने समीक्षा बैठक करेंगे ताकि इसमें रफ्तार आ पाए।