ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में 2 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 13 डीएसपी का भी हुआ ट्रांसफर

PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों समेत 13 डीएसपी का तबादला कर दिया गया है. 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी विन

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों समेत 13 डीएसपी का तबादला कर दिया गया है. 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी विनीत कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर के पद पर तैनात किया गया है. वह पहले मोतिहारी सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी थे. इसके अलावे 2017 बैच के ही अंबरीश राहुल को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़ के पद पर तैनात किया गया है. वह पहले अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आरा के पद पर तैनात थे.  


इसके अलावा कुल 13 डीएसपी का भी तबादला किया गया है. अमरकांत झा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर कटिहार,  अनवर जावेद अंसारी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशनगंज, विनय कुमार शर्मा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीमचक बथानी, गया, संजय कुमार सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेलसंड सीतामढ़ी, इंद्रजीत बैठा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा सारण, अरुण कुमार सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपट्टी मधुबनी, पुष्कर कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया, ओमप्रकाश को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेगूसराय के पद पर तैनात किया गया है. 


मुकुल परिमल पांडे को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बेतिया, अजय कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा. अरुण कुमार गुप्ता को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मोतिहारी। पंकज कुमार रावत को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय खगड़िया और आशीष आनंद को पुलिस उपाधीक्षक सीटीएस नाथनगर के पद पर पोस्टिंग दी गई है. 





बिहार में 2 आईपीएस अधिकारियों का तबादला,  13 डीएसपी का भी हुआ ट्रांसफर

बिहार में 2 आईपीएस अधिकारियों का तबादला,  13 डीएसपी का भी हुआ ट्रांसफर

बिहार में 2 आईपीएस अधिकारियों का तबादला,  13 डीएसपी का भी हुआ ट्रांसफर

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें