ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

बिहार के 12 जिलों में बारिश के आसार, कई जिलों में बढ़ेगा तापमान, जानिए अपने शहर का हाल

PATNA: बिहार के कई जिलों में जहां लोग गर्मी से बेहाल हैं तो वहीं कई इलाकों में बारिश की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को भी 12 जिलों में बारिश हो सकती है। जबकि उत्तर से दक्षिण बिहार क

बिहार के 12 जिलों में बारिश के आसार, कई जिलों में बढ़ेगा तापमान, जानिए अपने शहर का हाल
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार के कई जिलों में जहां लोग गर्मी से बेहाल हैं तो वहीं कई इलाकों में बारिश की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को भी 12 जिलों में बारिश हो सकती है। जबकि उत्तर से दक्षिण बिहार का तापमान बढ़ने के कारण लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी।  मौसम विभाग पटना के मुताबिक़ अगले 48 घंटों में तापमान दो से चार डिग्री बढ़ने की संभावना है। 



कई जिलों में गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश होगी, जिसमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका शामिल है। सोमवार को अररिया जिले के फारबिसगंज में 115.4 मिलीमीटर यानी सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं सुपौल के वीरपुर में 79.4  मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि कई जगहों पर मेघ के साथ-साथ बादल छाये रहें। पूर्वी चंपारण, शिवहर,  सीतामढ़ी, पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी, दरभंगा और बांका में बूंदा बांदी हुई। 



मंगलवार को कई जिलों में तापमान बढ़ने के आसार हैं, जिसमें दक्षिण पश्चिम भाग के बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास और कैमूर में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पारा रह सकता है। वहीं जिन जिलों का तापमान 38 से 40 डिग्री तक रहेगा उनमें पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण और गोपालगंज शामिल है। 


टैग्स