ब्रेकिंग
विद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामा

Bihar News: बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण बनी बड़ी मुसीबत, परेशान BDO ने DM को भेजा इस्तीफा, वरीय अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में बारसोई के बीडीओ हरिओम शरण ने मतदाता पुनरीक्षण के दबाव और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया। उन्होंने एसडीओ पर धमकी देने और कर्मियों से 24 घंटे काम करवाने का आरोप लगाया है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में मतदाता पुनरीक्षण कार्य अधिकारियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। कटिहार के बारसोई के प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिओम शरण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डीएम को भेजे इस्तीफा में उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।


दरअसल, बीडीओ हरिओम शरण ने अनुमंडल पदाधिकारी पर वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अनुमंडल पदाधिकारी उन्हें बार-बार धमकी दे रहे हैं कि उनके खिलाफ डीएम और चुनाव आयोग को कार्रवाई के लिए लिख देंगे।


हर दिन 10 से 12 पंचायतों का दौरा करने के बावजूद अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कहा जाता है कि घर में सोए रहते हैं, कार्रवाई करवा देंगे। अपलोडिंग में लगे कर्मियों से 24 घंटे काम लेने का दवाब बनाया जा रहा है, जो संभव नहीं है। ऐसे कोशिश करने पर कर्मियों की तबीतय बिगड़ने लगी। 


वरीय अधिकारी की प्रताड़ना से परेशान बीडीओ ने डीएम को इस्तीफा भेज दिया है और कहा है कि वह इस स्थिति में काम करने में असमर्थ हैं। बीडीओ के इस कदम से जिले के प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने इस्तीफे की कॉपी विभागीय सचिव के साथ साथ चुनाव आयोग को भी भेज दिया है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता