ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार : कमरे में फंदे से लटका मिला मां-बेटे का शव, लाश के पास बड़ी संख्या में पड़े थे 500 के फटे हुए नोट

GAYA : खबर गया से है, जहां बंद कमरे से मां-बेटे का फांसी के फंदे से लटका शव मिलने से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा मोहल्ला स्थित बादाम

बिहार : कमरे में फंदे से लटका मिला मां-बेटे का शव, लाश के पास बड़ी संख्या में पड़े थे 500 के फटे हुए नोट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : खबर गया से है, जहां बंद कमरे से मां-बेटे का फांसी के फंदे से लटका शव मिलने से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा मोहल्ला स्थित बादाम गली की है। बताया जा रहा है कि घर के कमरे से बदबू आने पर जब स्थानीय लोगों ने कमरे की खिड़की खोलकर देखा तो दोनों का शव फंसे से लटक रहा था।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। शव मिलने की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने कमरे की दीवार पर लिखे गए सुसाइड नोट को बरामद किया है। दीवार पर वकील और जज को लेकर कुछ लिखा गया है, जो स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। कमरे से पुलिस ने एक बर्तन में बड़ी संख्या में रखे हुए 500 के फटे हुए नोटों को बरामद किया है।


जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक मां और बेटे हैं। मृतक महिला लोगों के घरों में नौकरानी का काम करती थी। दोनों की हत्या की गई है या उन्होंने खुदकुशी की है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे खुदकुशी का मामला बताया है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें