ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

काली पूजा मेले में अश्लील डांस, आर्केस्ट्रा में डांस करने के नाम आपस में भिड़े गुट; तीन घायल

JAMUI : बिहार में शादी समारोह या हो किसी अन्य तरह का कोई कार्यक्रम इसमें अश्लील डांस का एक चलन शुरू हो गया है। लेकिन, सबसे बड़ी बात है कि इस दौरान कई बार गोली और हिंसक झड़प सामने आती

 काली पूजा मेले में अश्लील डांस, आर्केस्ट्रा में डांस करने के नाम आपस में भिड़े गुट; तीन घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : बिहार में शादी समारोह या हो किसी अन्य तरह का कोई कार्यक्रम इसमें अश्लील डांस का एक चलन शुरू हो गया है। लेकिन, सबसे बड़ी बात है कि इस दौरान कई बार गोली और हिंसक झड़प सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आया है। यहां काली पूजा मेले में अश्लील डांस के दौरान जमकर बबाल हुआ है। जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। 


दरअसल, चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत सरौन काली पूजा मंदिर में मेले के दौरान अश्लील डांस कराया गया। इस दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को चकाई थाना की पुलिस द्वारा इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान राहुल सिंह, रूपेश सिंह, और अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चकाई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी। पुलिस का कहना है कि लोगों से पूछताछ की जा रही। मामले की जांच चल रही है।



मालूम हो कि, हर साल चकाई के सोरेन काली मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार मेले के नाम पर आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम कराया गया। जहां जमकर अश्लील गाने परोसे गए। इस दौरान कुछ युवाओं द्वारा जमकर ठुमके भी लगाए जा रहे थे। मारपीट होने के दौरान मंदिर परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया था।


आपको बताते चलें कि चकाई प्रखंड का सरौन काली मंदिर काफी प्रसिद्ध है। हर साल मेले का बड़ा आयोजन किया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी मेले का आयोजन किया गया था, जहां आर्केस्ट्रा के दौरान दो गुटों में मारपीट हो गई।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता