ब्रेकिंग
गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उतारागेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा

बिहार का मौसम बदला: तापमान बढ़ने से सितम ढा रही गर्मी, जानिए.. अपने जिले का हाल

PATNA: बिहार में मौसम का तापमान एक बार फिर से बढ़ने लगा है। कुछ दिनों की राहत के बाद अब एक बार फिर से गर्मी का सितम शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस सप्

बिहार का मौसम बदला: तापमान बढ़ने से सितम ढा रही गर्मी, जानिए.. अपने जिले का हाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में मौसम का तापमान एक बार फिर से बढ़ने लगा है। कुछ दिनों की राहत के बाद अब एक बार फिर से गर्मी का सितम शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस सप्ताह बिहार के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। एक दो जिलों को छोड़ दें तो बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य जिलों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।


राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 41.1 डिग्री तापमान के साथ औरंगाबाद सबसे गर्म जिला रहा। तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को पटना तापमान 40.1 डिग्री, गया 40.3 डिग्री, रोहतास 40.4 डिग्री, नालंदा 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अन्य जिलों का तापमान भी 40 डिग्री के आसपास रहा।


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना है। कुछ जिलों में हीटवेव की भी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बताया जा रहा है कि उत्तर पूर्व बांग्लादेश और मेघालय के आसपास एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना है। जिसके प्रभाव से उत्तर पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

टैग्स