ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Bihar-Jharkhand Weather Alert: बिहार-झारखंड में भी दिखेगा साइक्लोन फेंगल का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

PATNA/RANCHI: बंगाल की खाड़ी से उठा फेंगल तूफान का असर बिहार-झारखंड में भी देखने को मिल सकता है। अगले दो दिनों तक तूफान तमिलनाडु की तरफ बढ़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि इस

Bihar-Jharkhand Weather Alert: बिहार-झारखंड में भी दिखेगा साइक्लोन फेंगल का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA/RANCHI: बंगाल की खाड़ी से उठा फेंगल तूफान का असर बिहार-झारखंड में भी देखने को मिल सकता है। अगले दो दिनों तक तूफान तमिलनाडु की तरफ बढ़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि इस दौरान 75 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।


मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में अगले दो-तीन दिन तक दक्षिणी इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। तूफान के कारण रात के समय कुहासा कम देखने को मिलेगा और सुबह में हल्की धूप खिलेगी।


अगले 24 घंटा के भीतर राजधानी पटना समेत राज्य के दूसरे जिलों में सुबह के वक्त धुंध और उत्तरी क्षेत्र में घना कोहरा रहेगा। आगामी 30 नवंबर से पछुआ हवा के असर से दिन और रात के तापमान में कमी होगी, जिससे ठंड बढ़ जाएगी।


बुधवार को अररिया और सीवान के जीरादेई में सबसे अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र ने बताया है कि पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।


उधर, झारखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया है कि तूफान फेंगल का आंशिक असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। फेंगल के प्रभाव से आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। गुरुवार की सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध बनने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा।