ब्रेकिंग
बरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

बिहार: बॉयफ्रेंड से मिलना लड़की को पड़ गया भारी, बीच सड़क पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

JEHANABAD: जहानाबाद में एक लड़की को अपने बॉयफ्रेंड से मिलना काफी महंगा पड़ गया। लड़की के घर वालों ने बीच सड़क पर उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान लोगों की भीड़ घंटों तमाशबीन बनी र

बिहार: बॉयफ्रेंड से मिलना लड़की को पड़ गया भारी, बीच सड़क पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में एक लड़की को अपने बॉयफ्रेंड से मिलना काफी महंगा पड़ गया। लड़की के घर वालों ने बीच सड़क पर उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान लोगों की भीड़ घंटों तमाशबीन बनी रही। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग लड़की को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं हालांकि फर्स्ट बिहार वायर वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


दरअसल, जहानाबाद शहर के अरवल मोड़ पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया, जब कुछ लोगों ने बीच सड़क पर एक लड़की के साथ मारपीट शुरू कर दिया। लड़की किंजर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लड़की ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए शहर के अरवल मोड़ पर बुलाया था। इस बात की जानकारी जब लड़की के घरवालों को लगी तो वे भी अरवल मोड़ पर पहुंच गए और जैसे ही लड़की का प्रेमी उससे मिलने के लिए अरवल मोड़ पर पहुंचा, परिजनों ने दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा और बीच सड़क पर जमकर पिटाई शुरू कर दी।


मारपीट की घटना होता देख आसपास के काफी लोग इकट्ठा हो गयए और मौके पर मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। काफी देर तक बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस बीच लड़की का प्रेमी वहां से फरार हो गया। शुरुआत में तो किसी को बात समझ में ही नहीं आई लेकिन बाद में सारा मामला साफ हो गया। बाद में मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने मामले को किसी तरह से शांत कराया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता