ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Bihar News: अब ऑनलाइन मिलेगी जीविका दीदियों की तैयार की गई ड्रेस, कंपनी का लोगो हुआ लॉन्च; ऐसे करें ऑर्डर

Bihar News: बिहार की महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जीविका दीदियों की तैयार ड्रेस अब अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगी।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार की महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जीविका दीदियों की तैयार ड्रेस अब अमेज़न, फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगी। इसके लिए जानकी जीविका महिला स्टिचिंग प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को ई-कॉमर्स से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। कंपनी का नया लोगो 12 दिसंबर को लॉन्च किया गया है और एक सप्ताह के भीतर कंपनी की वेबसाइट भी तैयार हो जाएगी। योजना है कि फरवरी-मार्च तक यह कंपनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़ जाएगी।


जानकी जीविका महिला स्टिचिंग प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की कमान निफ्ट की दो प्रतिभाशाली छात्राओं को सौंपी गई है। कंपनी की सीईओ नुपूर हैं, जो निफ्ट की 2015 बैच की छात्रा हैं, जबकि हेड डिजाइनर हर्षिता शर्मा हैं, जो निफ्ट 2025 बैच की छात्रा हैं। हर्षिता ने बताया कि उनका कैंपस सेलेक्शन बेंगलुरु की एक प्रतिष्ठित कंपनी में हुआ था, लेकिन उन्होंने जीविका की इस पहल से जुड़ना चुना।


जानकी जीविका कंपनी के तहत जीविका दीदियों को फैशन और सिलाई के नवीनतम अपडेट के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए कोइलवर और पटना में विशेष प्रशिक्षण सेंटर संचालित हैं, साथ ही राज्य के सभी 534 प्रखंडों में भी प्रशिक्षण सेंटर खोले गए हैं। पिछले दो महीनों में 30,000 से अधिक जीविका दीदियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। प्रशिक्षण में उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फैशन ट्रेंड के अनुसार सिलाई और डिजाइनिंग की जानकारी दी जा रही है।


बता दें कि जीविका दीदियों को GG सिलाई में अपडेट फैशन की जानकारी देने के लिए निफ्ट से विशेष सहयोग भी जोड़ा गया है। अब उनके द्वारा तैयार किए गए रेडिमेड और सेमी-स्टिच कपड़े ऑनलाइन उपलब्ध होंगे, जिससे महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और उनके उत्पादों की पहुंच व्यापक होगी। यह पहल न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि बिहार की हस्तशिल्प और फैशन उद्योग को भी एक नई पहचान देगी।