ब्रेकिंग
Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦Bihar News : भोजपुरी स्टार डिंपल सिंह और रौशन रोही के कार्यक्रम में बवाल! स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने भांजी लाठियां✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦Bihar News : भोजपुरी स्टार डिंपल सिंह और रौशन रोही के कार्यक्रम में बवाल! स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने भांजी लाठियां✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान

Bihar News : बालू माफिया और पुलिस अधिकारी के बीच रिश्वत के पैसे मांगने का ऑडियो वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश

Bihar News : इस ऑडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में सनसनी मच गई है, साथ ही आम लोग अब जमकर इनकी आलोचना पर उतर आए हैं

Bihar News
पुलिस की कार्यवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
5 मिनट

Bihar News : जमुई टाउन थाना क्षेत्र के दरोगा मोती लाल साह और बालू माफिया के बीच एक आपराधिक बातचीत का ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। बुधवार को फर्स्ट बिहार की टीम को एक ऑडियो मिला, जिसमें बालू माफिया और टाउन थाना के चौकी प्रभारी मोती लाल साह के बीच पैसे की लेन-देन की बात हो रही है। इस ऑडियो को एक बालू कारोबारी ने प्रदान किया है, जिसने अपनी पहचान उजागर करने से मना किया और कैमरे के सामने बोलने से भी इंकार किया। उसने बताया कि दरोगा मोती लाल साह उसे लगातार वाट्सएप पर कॉल कर पैसे की मांग करता है।


ऑडियो में सुनाई देता है कि मोती लाल शाह दरोगा और बालू माफिया के बीच पैसे की बात हो रही है, जिसमें मोती लाल साह ने माफिया से पैसे की मांग की है। माफिया ने बताया कि कई बार पैसे की डिमांड पूरी की गई और इस बार भी दरोगा ने शराब के लिए पैसे भेजने के लिए कहा। माफिया ने यह भी बताया कि उसने ₹3000 की राशि फ़ोन पे के जरिए अक्षय किराना स्टोर के नाम पर भेजी थी। इसके साथ ही माफिया ने स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराया, जिसमें पैसे की ट्रांजैक्शन का विवरण था। ऑडियो रिकॉर्डिंग में यह भी सुना जा सकता है कि दरोगा मोती लाल शाह माफिया से कह रहा है, "किराना स्टोर में पैसे भेज दो।" माफिया के अनुसार यह कोई पहली बार नहीं है, बल्कि कई बार पैसे की मांग की जाती रही है। आगे के ऑडियो में यह सुनाई देता है कि माफिया एक अन्य बालू माफिया के बारे में बता रहा है, कि उसने ₹30,000 देने की बात की है, जबकि दरोगा ने ₹50,000 की डिमांड की थी।


माफिया ने यह भी बताया कि उसने अपने दोस्त के माध्यम से ₹10,000 भेजे और बाकी पैसे पर्व के बाद देने की बात कही। यह ऑडियो स्पष्ट रूप से यह संकेत देता है कि दरोगा मोती लाल साह बालू माफिया से पैसे वसूलता था और इन पैसों का लेन-देन व्हाट्सएप के माध्यम से होता था।


बालू कारोबारी से बातचीत

फर्स्ट बिहार की टीम ने एक बालू माफिया से गुप्त तरीके से बात की तो उसने भी दरोगा मोती लाल साह द्वारा पैसे मांगने की पुष्टि की। माफिया ने बताया कि दरोगा सिविल ड्रेस में आकर ट्रैक्टर पकड़ता है और अवैध तरीके से बालू कारोबार में मदद करता है। माफिया के अनुसार, यदि पैसे न दिए जाएं, तो दरोगा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है।


बालू माफिया और पुलिस के बीच टकराव

इसी तरह की घटनाओं में 1 मार्च को मलयपुर थाना क्षेत्र के पोतना बालू घाट पर पुलिस और बालू माफिया के बीच झड़प हुई थी, जिसमें कई राउंड गोलियां भी चलाई गई थीं। बाद में पुलिस ने बालू माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की। इसी प्रकार की एक और घटना 11 मार्च को बिजली विभाग के पास भी हुई थी, जब बालू माफिया ने पुलिस पर हमला कर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ा लिया। एक बालू कारोबारी ने बताया कि पुलिस ने उसके ट्रैक्टर को अवैध बालू के आरोप में जब्त किया और उसकी गिरफ्तारी भी की। ट्रैक्टर मालिक ने बताया कि कोर्ट में डायरी मांगी गई थी और ₹30,000 की डिमांड की गई थी। पैसे नहीं देने पर पुलिस ने उसका दूसरा खाली ट्रैक्टर जब्त कर लिया, और उसने इसकी सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई। इस मामले पर जमुई एसपी मदन कुमार आनंद से जब भास्कर टीम ने बात की और ऑडियो सुनाया, तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।


बताते चलें कि यह मामला पुलिस और बालू माफिया के बीच एक गंभीर साजिश का प्रतीक बन चुका है, जिसमें अवैध तरीके से पैसे वसूले जा रहे हैं और पुलिस की भूमिका संदिग्ध हो रही है। अब देखना यह है कि जांच के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता