ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

इंटर परीक्षा में लड़कियों का उतरवाया जा रहा है कपड़ा, चीट चेक करने के नाम हो रही ये गंदी करतूत, देखें Video

MADHUBANI : बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा इसबार बहुत कड़ाई से ली जा रही जा रही है. विद्यार्थियों के जूते-चप्पल ही नहीं सरकार कपड़े भी उतरवा रही है. जी हां, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

MADHUBANI : बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा इसबार बहुत कड़ाई से ली जा रही जा रही है. विद्यार्थियों के जूते-चप्पल ही नहीं सरकार कपड़े भी उतरवा रही है. जी हां, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि मधुबनी जिले से जो वीडियो सामने आया है. उसे देखकर किसी भी परिजन या अभिभावक के खून खौल जायेंगे. कदाचार मुक्त परीक्षा की आड़ में ये किस तरह की चेकिंग हो रही हैं. जहां पुरुषों के सामने लड़कियों के कपड़े उतारे जा रहे हैं. 


DCLR की गंदी नियत
घटना बिहार के मधुबनी जिले की है. जहां गोरगमा स्थित परीक्षा केंद्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जो सरकारी तंत्र व्यवस्था पर काला धब्बा है. दिख रहे शख्स को फूलपरास अनुमंडल के डीसीएलआर महेश्वर प्रसाद बताया जा रहा है. जो चीट चेकिंग के नाम पर लड़कियों के कपड़े उतरवा रहा है. जिले में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. यह वायरल वीडियो कब का है. जांच होने पर ही इसका खुलासा हो पायेगा. लेकिन यक़ीनन यह वीडियो कई सारे गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है.


दुपट्टा तक शरीर से उतरवाया
इस अभद्र तरीके से चीट चेक करने का वीडियो तेजी से जिले में वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के बारे में यह दावा किया जा रहा है कि फूलपरास अनुमंडल के डीसीएलआर महेश्वर प्रसाद खुद लड़कियों के कपड़े उतरवाए जा रहे हैं. लड़कियों के स्वेटर, कोट और दुपट्टे तक शरीर से निकाल कर चेक किया जा रहा है. खुद डीसीएलआर महेश्वर प्रसाद परीक्षा हॉल में मोबाइल से बात भी करते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि सेंटर के अंदर मोबाइल के प्रवेश पर प्रतिबंध है. 



कार्रवाई की उठी मांग
इस मामले में एसडीओ और परीक्षा विभाग के सचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई है. बता दें कि इंटर की परीक्षा सख्ती से लिए जाने की सरकार दावा कर रही है. लेकिन फिर भी कुछ परीक्षार्थी चीट एग्जामिनेशन हॉल में लेकर चले जा रहे हैं. शायद इसलिए ही अब तक 150 से अधिक बच्चे एग्जाम में एक्सपेल्ड हो चुके हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Abhishek

FirstBihar संवाददाता