ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : इन जिलों में अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश. मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

PATNA : बिहार में मानसून का कोई खास सिस्टम एक्टिव नहीं रहने के कारण पूरे राज्य विशेषकर दक्षिण बिहार में लोगों को अभी भी बारिश का इंतजार है। वही अब मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी

बिहार : इन जिलों में अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश. मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में मानसून का कोई खास सिस्टम एक्टिव नहीं रहने के कारण पूरे राज्य विशेषकर दक्षिण बिहार में लोगों को अभी भी बारिश का इंतजार है। वही अब मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिन तक दक्षिण बिहार में केवल छिटपुट बारिश के ही आसार हैं हालांकि उत्तरी बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरी बिहार विशेषकर उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम और उत्तर मध्य में  भारी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग का कहना है कि 13 और 14 जुलाई के आसपास उत्तरी बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, सिवान और शिवहर में भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में कुछ जगह पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इसके साथ ही साथ दिन और रात में लगातार बादल छाए रहने की भी जानकारी दी गई है।


मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कुल 13 जिलों में सामान्य उससे अधिक वर्षा हुई है वहीं 25 जिलों में सामान्य से काफी कम बरसात दर्ज की गई है। पूरे बिहार में मंगलवार को औसतन 5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक दक्षिण बिहार में मानसून का प्रभाव लगभग ना के बराबर है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें