ब्रेकिंग
Patna Encounter : सुबह-सुबह पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से कुख्यात बदमाश शुभम घायल; पैर में गोली मारकर STF ने किया अरेस्ट✦Bihar News: बिहार के एक MVI को EOU ने किया गिरफ्तार, नीलामी से जुड़े केस में चौथी गिरफ्तारी...✦Bihar News: बच्चों के लिए खास सौगात! पटना जू में आएगी नई टॉय ट्रेन, जानिए कब से शुरू होगा सफर✦Bihar News: रामपुकार के निलंबन पर भड़के RLM विधायक, उपेंद्र कुशवाहा को दो टूक- ‘हम तीनों को भी हटाओ’✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦Patna Encounter : सुबह-सुबह पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से कुख्यात बदमाश शुभम घायल; पैर में गोली मारकर STF ने किया अरेस्ट✦Bihar News: बिहार के एक MVI को EOU ने किया गिरफ्तार, नीलामी से जुड़े केस में चौथी गिरफ्तारी...✦Bihar News: बच्चों के लिए खास सौगात! पटना जू में आएगी नई टॉय ट्रेन, जानिए कब से शुरू होगा सफर✦Bihar News: रामपुकार के निलंबन पर भड़के RLM विधायक, उपेंद्र कुशवाहा को दो टूक- ‘हम तीनों को भी हटाओ’✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: तरनजोत सिंह बने पश्चिम चंपारण के नए DM, अमृषा बैंस को अरवल की जिम्मेदारी

नीतीश सरकार ने IAS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। तरनजोत सिंह को पश्चिम चंपारण और अमृषा बैंस को अरवल का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

बिहार
13 जिलों में नए जिलाधिकारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: नीतीश सरकार ने आज सोमवार को IAS अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की दूसरी लिस्ट जारी की है। पहली लिस्ट में 13 जिलों में नए जिलाधिकारी की तैनाती की गई है। जबकि दूसरी सूची में कई विभागों के सचिव, प्रधान सचिव लेवल के अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। तरनजोत सिंह को पश्चिम चंपारण जबकि अमृषा बैंस को अरवल का डीएम बनाया गया है।  


बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मधेपुरा के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह को पश्चिम चंपारण (बेतिया) का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही वे जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे। तरनजोत सिंह बतौर अधिकारी अपनी कार्यशैली, प्रशासनिक कुशलता और सख्त कानून व्यवस्था के लिए जाने जाते हैं। पश्चिम चंपारण में उन्हें विकास कार्यों में तेजी लाने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर खास फोकस करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिले में नए डीएम की नियुक्ति को लेकर लोगों में उम्मीद जताई जा रही है कि उनके आने से जिले में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।


राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अमृषा बैंस को अरवल का नया जिला पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान डीएम अभिलाषा शर्मा को स्थानांतरित करते हुए औरंगाबाद का जिला पदाधिकारी बनाया गया है। अमृषा बैंस पूर्व में ऊर्जा विभाग, बिहार पटना में विशेष कार्य पदाधिकारी  के रूप में कार्यरत थीं। इससे पहले भी वे अरवल में उप विकास आयुक्त  के पद पर सेवाएँ दे चुकी हैं। जिले की भौगोलिक व प्रशासनिक परिस्थितियों की गहरी समझ होने के कारण उनके पुनः अरवल आने से जिले में सुशासन और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


सूत्रों के अनुसार अमृषा बैंस जल्द ही अरवल में पदभार ग्रहण करेंगी। प्रशासनिक हलकों में उनके कार्यकुशलता, पारदर्शिता और त्वरित निर्णय क्षमता की विशेष चर्चा रहती है। ऊर्जा विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान दिया था। 


वहीं, अरवल से औरंगाबाद स्थानांतरित की गई डीएम अभिलाषा शर्मा को उनके कार्यकाल के दौरान जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जाना जाता है। उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति मिली।जिले के बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों ने नई डीएम से अपेक्षा व्यक्त की है कि वे विकास योजनाओं को प्राथमिकता देंगी,कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाएंगी तथा जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाएंगी।

टैग्स