ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Bihar Ias Transfer: बिहार के 22 IAS अफसरों का तबादला, कई अनुमंडल में नए SDO,पूरी लिस्ट देखें...

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 22 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। कई अनुमंडलों में नए SDO की तैनाती की गई है। यहां देखें पूरी लिस्ट और नई पोस्टिंग।

Bihar Ias Transfer: बिहार के 22 IAS अफसरों का तबादला, कई अनुमंडल में नए SDO,पूरी लिस्ट देखें...
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 22 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सरकार की ओर से जारी तबादला और पदस्थापन आदेश के बाद कई जिलों और अनुमंडलों में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव होगा। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कई अनुमंडलों में नए SDO की तैनाती की गई है।


तबादले के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपने नए पदों का कार्यभार संभालेंगे। प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बड़ा फेरबदल किया गया है। नए अधिकारियों की तैनाती के बाद अनुमंडल और जिला स्तर पर प्रशासनिक कामकाज में बदलाव देखने को मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 22 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), नगर आयुक्त और उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पदों पर तैनात किया गया है। इस फेरबदल में कई जिलों और अनुमंडलों को नए अधिकारी मिले हैं।


जारी अधिसूचना के अनुसार आईएएस अधिकारी  गरिमा लोहिया को अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़ से स्थानांतरित करते हुए दरभंगा नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं अनिरुद्ध पांडेय को अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर से स्थानांतरित कर पूर्णिया नगर निगम के नगर आयुक्त पद पर पदस्थापित किया गया है।


सरकार ने पूर्णिया के अनुमंडल पदाधिकारी तुषार कुमार  को भी नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें मधुबनी जिला परिषद में उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी जिला परिषद, नगर निकाय और विभागीय पदों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कटिहार के एसडीओ प्रद्म्युुन सिंह यादव को उद्योग विभाग का निदेशक, खादय प्रसंस्करण निदेशालय की जिम्‍मेदारी दी गई है। मुजफ्फरपुर,  पश्चिम की एसडीओ आंकाक्षा आनंद को सासाराम का उप विकास आयुक्त, पूर्वी चंपारण के अरेराज की एसडीओ अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर भेजा गया है। नवगछिया के एसडीओ रोहित कर्दम को कैमूर का उप विकास आयुक्त, आरा सदर की एसडीओ शिप्रा विजय कुमार चौधरी को जमुई का उप विकास आयुक्त, सासाराम की एसडीओ नेहा कुमारी को कटिहार का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। 


अधिसूचना में कई युवा आईएएस अधिकारियों की पहली फील्ड पोस्टिंग भी की गई है। प्रशिक्षण चरण पूरा कर लौटे अधिकारियों को बिहार के विभिन्न अनुमंडलों में एसडीओ बनाया गया है। इनमें पटना, हवेली खड़गपुर, गड़खा, बलिया, कटिहार, बिहार शरीफ, नौगछिया, तारापुर और पटना सिटी सहित कई महत्वपूर्ण अनुमंडल शामिल हैं।


सरकार के इस फैसले के बाद पटना और आसपास के क्षेत्रों के प्रशासनिक ढांचे में भी बदलाव देखने को मिलेगा। कई जिलों में नए एसडीओ की तैनाती से स्थानीय प्रशासन को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। वहीं नगर निगमों में नए नगर आयुक्तों की पोस्टिंग के बाद शहरी विकास और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।


अधिसूचना के अनुसार एसडीओ के पद पर पदस्थापित किए गए अधिकारियों को उनके संबंधित अनुमंडल क्षेत्र के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं। इससे वे अनुमंडल स्तर पर कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे।



Bihar Ias Transfer: बिहार के 22 IAS अफसरों का तबादला, कई अनुमंडल में नए SDO,पूरी लिस्ट देखें...

Bihar Ias Transfer: बिहार के 22 IAS अफसरों का तबादला, कई अनुमंडल में नए SDO,पूरी लिस्ट देखें...


Bihar Ias Transfer: बिहार के 22 IAS अफसरों का तबादला, कई अनुमंडल में नए SDO,पूरी लिस्ट देखें...


Bihar Ias Transfer: बिहार के 22 IAS अफसरों का तबादला, कई अनुमंडल में नए SDO,पूरी लिस्ट देखें...


Bihar Ias Transfer: बिहार के 22 IAS अफसरों का तबादला, कई अनुमंडल में नए SDO,पूरी लिस्ट देखें...