ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

Bihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! 12 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, कई पूर्व DM की हुई नई पोस्टिंग। जानिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट और किस अधिकारी को कौन सा पद मिला।

Bihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 12 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। रविवार देर रात जारी अधिसूचना के बाद कई महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। इस फेरबदल में चार पूर्व जिलाधिकारियों (DM) को भी नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कामकाज को और बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नगर विकास, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों की भूमिका बदली गई है।


अनिमेष कुमार पराशर को नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी

बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (BUDCO) के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर को नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह अपने वर्तमान पद पर भी बने रहेंगे।


वहीं, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के एमडी शीर्षत कपिल अशोक का तबादला कर उन्हें कॉम्फेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उन्हें डेयरी विभाग के प्रभारी सचिव सहित कुछ अन्य जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।


कई पूर्व DM को मिली नई जिम्मेदारी

भागलपुर के पूर्व जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी को बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड का एमडी बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें नगर विकास एवं आवास विभाग में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।


बांका के पूर्व डीएम नवदीप शुक्ला को कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं गोपालगंज के पूर्व डीएम पवन कुमार सिन्हा को उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी मिली है।


किशनगंज के पूर्व डीएम को बिहार राज्य पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड का एमडी बनाया गया है।


ऊर्जा और शिक्षा विभाग में भी बदलाव

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के एमडी सौरभ जोरवाल को बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


वहीं, बिहार राज्य बीज निगम के एमडी स्पर्श गुप्ता को स्थानांतरित कर राज्य स्वास्थ्य समिति का अपर कार्यपालक निदेशक बनाया गया है।


तीन नगर आयुक्तों का भी तबादला

राज्य में तीन नगर आयुक्तों की जिम्मेदारी भी बदली गई है। पूर्णिया नगर आयुक्त कुमार मंगलम को राजस्व पर्षद सचिव बनाया गया है।


गया नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया को पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार शरीफ नगर आयुक्त कुमार निशांत विवेक को प्राथमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया है।


वित्त और कृषि विभाग में भी नई तैनाती

मुजफ्फरपुर के डीडीसी श्रेष्ठ अनुपम को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। भागलपुर के डीडीसी प्रदीप सिंह को पर्यटन विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है।


औरंगाबाद की डीडीसी अनन्या सिंह को जीविका का अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। उन्हें मनरेगा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।


इसके अलावा वित्त विभाग के विशेष सचिव मुकेश कुमार लाल को कृषि निदेशक बनाया गया है। बिहार प्रशासनिक सेवा के प्रमोद कुमार को उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है।


बिहार सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से साफ है कि आने वाले समय में विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को और तेज करने की तैयारी है। अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों से विकास योजनाओं और सरकारी सेवाओं के संचालन में बदलाव देखने को मिल सकता है।