ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

NITISH KUMAR : होमगार्ड जवानों को नीतीश सरकार का तोहफ़ा, वेतन में 347 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी

NITISH KUMAR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार (02 सितंबर, 2025) को हुई कैबिनेट बैठक में होमगार्ड जवानों के वेतन बढ़ोतरी का ऐतिहासिक फैसला लिया गया। अब बिहार के होमगार्ड जवानों को प्रतिदिन 347 रुपये की अतिरिक्त राशि मिलेगी।

NITISH KUMAR
NITISH KUMAR :
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NITISH KUMAR : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार (02 सितंबर, 2025) को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कुल 49 एजेंडों पर मुहर लगी। इस बैठक में होमगार्ड के जवानों को नीतीश सरकार ने बड़ा तोहफ़ा दिया है। अब उनके वेतन में प्रतिदिन 347 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद उनके बीच ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है।


जानकारी के मुताबिक, वर्तमान समय में बिहार में होमगार्ड के जवानों को प्रतिदिन 774 रुपये वेतन दिया जाता था। लेकिन अब उन्हें 1121 रुपये मिलेंगे। यानी यदि वह पूरा महीना काम करते हैं तो उन्हें 30 हज़ार रुपये से अधिक की सैलरी दी जाएगी। मतलब साफ है कि "समान काम का समान वेतन" की उनकी मांग को सरकार ने मंज़ूरी दे दी है।


मालूम हो कि पांच दिन पहले भी भागलपुर में "समान काम का समान वेतन" की मांग को लेकर गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के जवान सड़कों पर उतर आए थे। बिहार के भागलपुर, आरा और छपरा में होमगार्ड जवानों ने धरना-प्रदर्शन किया था। जवानों ने कंबाइंड बिल्डिंग गेट से विरोध जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाज़ी की। इस दौरान बड़ी संख्या में जवान शामिल हुए और नारे गूंजते रहे—‘हमारी मांगें पूरी करो’, ‘समान वेतन दो’ और ‘सरकार होश में आओ’। विरोध कर रहे जवानों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।